पहलगाम हमले में मृतकों को दिल्ली जामा मस्जिद में दी श्रद्धांजलि
Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों की कायराना हरकत के बाद देश के मुस्लिम समुदाय में भी गुस्से की लहर है। जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद पर जुटे मुसलमानों ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि बेगुनाहों के कत्ल को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदू-मुसलमान हो रहा, वह गलत है। करोड़ों मासूमों की जान पूरी दुनिया में जा चुकी हैं। आज भी आप दुनिया पर निगाह डाले तो जंग जैसा माहौल है, इंसान ही इंसान को मारकर अपनी कामयाबी तलाश रहा है।
शाही इमाम ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान के जरिए जो दहशतगर्द हिंदुस्तान की सरहद दाखिल कराए गए, जिन्होंने मासूमों का कत्ल किया, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। पाकिस्तान के इस कृत्य से भारत के करोड़ों मुसलमानों को शमिंर्दा होना पड़ता है। इसके चलते देश में नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है। कहा कि देश के करोड़ों मुसलमानों को परेशानी क्या नहीं होगी, इसका जवाब क्या है पाकिस्तान के पास? उन्होंने शाहबाज शरीफ से पूछा था कि वहां आपकी सरकार, यहां भाजपा की। बेहतर होगा कि हिंदुस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश कीजिए। हमें जिस हालात से गुजरना पड़ता है वह दिल चीर कर दिखा नहीं सकते। आप भारत की वजीर ए आजम से बात कीजिए, यहीं बात मैंने पाकिस्तान दौरे पर परवेज मुशर्रफ से की थी।
पाकिस्तान का कंट्रोल आईएसआई के पास
शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा हमारे लिए भारत में मुश्किलात क्यों पैदा कर रहे हैं, करतूत लश्कर-ए-तैयबा से करते हैं, जेलों में भारत के मुसलमानों को डाला जाता है। पाकिस्तान का कंट्रोल आईएसआई के पास है जो हमारे लिए मुश्किल हालात पैदा करते हैं। कहा जंग और दहशतगर्द किसी मसले का हल नहीं। उन्होंने कहा इराक और सीरिया को देख लीजिए। ये माहौल पूरी दुनिया का बनता जा रहा है, इससे पूरी दुनिया परेशान है।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : अब दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा सरकार