Kids Health : जानिए मानसून में बच्चों की इम्युनिटी को कैसे करें स्ट्रांग

0
179

Kids Health: मानसून में अक्सर वेक्टर बोर्न डिजीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों में इंफेक्शन होने के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं। आमतौर पर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसके चलते वे इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। दरअसल, मानसून में वातावरण में नमी आ जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं और ये बच्चों में फैल जाते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों को इंफेक्शन से बचाए रखना बेहद जरूरी होता है।

सब्जियों का सूप

मानसून में बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए उनकी डाइट में सब्जियों के सूप को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप उन्हें पालक, केल, गाजर आदि का सूप दे सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत करके इंफेक्शन से न केवल लड़ने, बल्कि बचाने में भी कारगर साबित होते हैं।

हल्दी वाला दूध

बारिश या मानसून के समय में बच्चों को हल्दी वाला दूध देना एक असरदार विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, हल्दी में इंफेक्शन से बचाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसे पिलाने से बच्चों में वेक्टर बोर्न डिजीज होने का खतरा काफी हद तक कम होता है।

फलों

बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आपको उन्हें फल जरूर खिलाने चाहिए। ऐसे में उन्हें कीवी, अनार, पपीते, चेरी, बेरीज और सेब आदि दे सकते हैं। यह सभी फल इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही इंफेक्शन से बचाने में भी लाभकारी होते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों को भी इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। इसलिए बच्चों को मानसून से बचाने के लिए आपको उन्हें ब्रोकली की सब्जी, सलाद आदि देना चाहिए।

अदरक

मानसून के दौरान अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है। अदरक शरीर में होने वाली सूजन को दूर करने के साथ ही साथ सांस से जुड़ी समस्याओं से बचाने में भी लाभकारी होती है। इसके लिए आप बच्चों को अदरक का काढ़ा या पानी दे सकते हैं।