Kerala Wayanad Landslide Updates: केरल के वायनाड जिले में 4 गांव बहे, 93 लोगों की मौत, करीब 400 लापता

0
101
Kerala Wayanad Landslide Updates केरल के वायनाड जिले में 4 गांव बहे, 41 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा लापता
Kerala Wayanad Landslide Updates : केरल के वायनाड जिले में 4 गांव बहे, 41 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा लापता

(आज समाज), तिरुवनंतपुरम: केरल के वायनाड जिले में तेज बारिश और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक  93 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया की विभिन्न अस्पतालों में 128 लोग भर्ती हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है।मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। 400 से ज्यादा लोग बताए गए हैं।

  • पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध

पुल सड़कें, गाड़ियां व घर बहे

सूत्रों के अनुसार 4 गांवों-चूरलमाला, मुंडक्कई, नूलपुझा और अट्टामाला में सोमवार देर रात 2 से 4 बजे के बीच भूस्खलन हुआ है। चारों गांव लगभग पूरी तरह तबाह हो गए हैं। जब घटना हुई, उस समय सभी लोग सो रहे थे। पुल, सड़कें, गाड़ियां व घर मलबे में या तो तब्दील हो गए हैं या बह गए हैं।  मौसम विभाग ने आज भी वायनाड के अलावा कोझिकोड, मल्लपुरम और कसारागोड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश तेज हुई तो रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत आ सकती है।

बढ़ सकती है मृतक संख्या, बचाव में जुटी सेना, वायुसेना

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव के काम में जुटी हैं। सेना को भी बचाव में तैनात किया गया है। कन्नूर से सेना के 225 जवानों को वायनाड भेजा गया है। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। इसके अलावा एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी बचाव में जुटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर

वायनाड लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही इमरजेंसी हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के वैथिरी
भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते कोझिकोड जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही सभी ग्रेनाइट खदानों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मारे गए लोगों की मौत पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात करके राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। पीएम ने घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है।