Kerala Landslide Update: वायनाड जिले में भूस्खलन से मृतक संख्या 300 पार, 200 से ज्यादा लापता

0
85
Kerala Landslide Update वायनाड जिले में भूस्खलन से मृतक संख्या 300 पार, 200 से ज्यादा लापता
Kerala Landslide Update : वायनाड जिले में भूस्खलन से मृतक संख्या 300 पार, 200 से ज्यादा लापता

Kerala Wayanad Landslide Today Update, (आज समाज), तिरुवनंतपुरम: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद आज चौथा दिन है और अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 300 से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं 130 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 200 से ज्यादा अब भी लापता बताए गए हैं। 2 अगस्त को भी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 29-30 जुलाई की दरिम्यानी रात को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में मूसलाधार बारिश के बीच बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था और इसमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं।

  • रेस्क्यू आपरेशन पूरा, केवल शव खोजने का काम बाकी : सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया दुख

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। बचाव में जुटे लोगों की हम सराहना करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। बचाव में जुटे लोगों की हम सराहना करते हैं। सेना के जनरल कमांडर आफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन पूरा हो चुका है और अब केवल शवों को खोजने का काम किया जा रहा है। सेना के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप ने वायनाड के चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने के लिए 190 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार किया। इससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सकेगी।

राहुल गांधी आज भी वायनाड में

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पिछले कल वायनाड पहुंचे थे और इस दौरान उन्होनें प्रभावितों से मुलाकात की। दोनों चूरलमाला और मेप्पाडी स्थित एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉचुर्री भी पहुंचे। आज भी राहुल वायनाड में हैं। वह इस दौरान राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं और मेप्पाड़ी ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से मिलेंगे। राहुल ने कहा, देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार और घरों को खो दिया है। हम मदद करने की कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि बचे हुए लोगों को उनका हक मिले।

6 जोन में बांटा गया है भूस्खलन प्रभावित इलाका

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आज कहा, मेप्पाड़ी के चूरलमाला और मुंडक्कई में बचाव अभियान जारी है। सुबह 7 बजे से टीमें डॉग स्क्वॉड के साथ लापता लोगों व शवों को तलाशने में जुटी हैं। इनमें सेना, पुलिस भी शामिल हैं। भूस्खलन प्रभावित इलाके को 6 जोन (पुंचिरिमट्टोम, मुंडेक्कई, स्कूल, चूरलमाला शहर, ग्रामीण और डाउनस्ट्रीम) में बांटा गया है।

राहत शिविरों में पहुंचाए गए 9328 लोग

केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि चूरलमाला और मेप्पाड़ी में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक 9328 लोगों को 91 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है, जिनमें से 578 परिवारों के 2328 लोग चूरलमाला और मेप्पाड़ी के हैं।