Kendriya Vidyalaya Raghunathpura में पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

0
161
पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

Aaj Samaj (आज समाज), Kendriya Vidyalaya Raghunathpura, नीरज कौशिक, नारनौल :
केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में पराक्रम दिवस मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ-साथ परीक्षा पर चर्चा से संबंधित कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के अलावा जिले के 13 अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसमें प्रत्येक विद्यालय से पांच पांच विद्यार्थी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय से 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर व आकर्षित चित्र बनाएं जो देखते ही हमारे मन पर उनकी कला का प्रभाव डालते हैं। साथ ही पराक्रम दिवस के तहत विद्यार्थियों के द्वारा निबंध लिखे गए जिसमें आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस के द्वारा किए गए योगदान का वर्णन था। कई विद्यार्थियों ने इतना भावपूर्ण और ओजस्वी वर्णन किया कि वह राष्ट्र प्रेम की चिंगारी को पुन जगाने में सक्षम था। निबंध प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने सुभाष चंद्र बोस से संबंधित कविताएं प्रस्तुत की एवं कुछ विद्यार्थियों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र बनाएं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की कला शिक्षिका अनुभूति अग्रवाल पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई थी।

इस मौके पर कक्षा नौवीं की छात्रा धृति ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें  : SDM Harshit Kumar IAS Mahendragarh: एसडीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

यह भी पढ़ें  : Ram Mandir Pran Pratishtha कार्यक्रम को लाइव देखने करनाल के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग दी भाईचारे की मिसाल

Connect With Us: Twitter Facebook