Karnal News: करनाल के घरौंडा में कांग्रेस के खिलाफ लामबंद हुआ कश्यप समाज

0
20
करनाल के घरौंडा में कांग्रेस के खिलाफ लामबंद हुआ कश्यप समाज
Karnal News : करनाल के घरौंडा में कांग्रेस के खिलाफ लामबंद हुआ कश्यप समाज

बैठक में 40 गांव के लोग पहुंचे, कहा- भाजपा ने लिए समाज हित में निर्णय
Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करनाल के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कश्यप समाज ने एकजुट हो भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान किया। कश्यप समाज की इस बैठक में क्षेत्र के करीब 40 गांव से लोग पहुंचे थे। उन्होंने बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति नाराजगी भी जताई है। कोहंड के नजदीक एक निजी रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई थी। कांग्रेस ेके प्रति नाराजगी का कारण बताते हुए कश्यप समाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा कि कश्यप समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। जबकि यह सरासर गलत है। कश्यप समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

कांग्रेस नेता सिर्फ कश्यप समाज के लोगों को बहकाने के लिए इस तरह के बयान दें रहे है। जो कश्यप समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसी लिए आज कश्यप समाज के करीब 40 गांवों के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। क्योंकि भाजपा ने हमेशा कश्यप समाज के हित में कार्य किया है। कश्यप समाज भाजपा के ही साथ रहेगा।

पिछड़ा वर्ग से सीएम बना दिया मान-सम्मान

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पार्षद विनोद कश्यप, ब्लॉक समित सदस्य सुशील कश्यप, प्रताप सिंह कश्यप, गुलाब कश्यप, राजेंद्र सिंह कश्यप आदि ने कहा कि जितना मान-सम्मान भाजपा ने कश्यप समाज को दिया है। उतना आज तक सत्ता में रहने वाली किसी पार्टी ने नहीं दिया कश्यप समाज को हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि घरौंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर कश्यप समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएम पिछड़ा वर्ग से बनाया गया है, जो हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि 2009 में भी कांग्रेस ने चेयरमैनी का लॉलीपॉप दिया था। 2014 में बीजेपी आई तो रामकुमार कश्यप को टिकट दिया था। रघुनाथ जी को चेयरमैन बनाया गया। हरियाणा 102 सरपंच कश्यप समाज से है। आज प्रेसवार्ता इसलिए करनी पड़ी है, क्योंकि कोई भी बाहर से आकर बोल देता है कि कश्यप समाज ने कांग्रेस को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें : Delhi News: अरविंद केजरीवाल आज खाली कर रहे अपना मुख्यमंत्री आवास