Karwa Chauth 2024: ये एक्टर और एक्ट्रेसेस मना रहे पहला करवा चौथ

0
26
Karwa Chauth 2024: ये एक्टर और एक्ट्रेसेस मना रहे पहला करवा चौथ
Karwa Chauth 2024: ये एक्टर और एक्ट्रेसेस मना रहे पहला करवा चौथ

Bollywood Karwa Chauth, (आज समाज), चंडीगढ: आम से खास, देश की हर सुहागिन महिला आज करवा चौथ के रंग में डूबी है। बॉलीवुड और सेलेब्स सहित हर कोई आज यह त्योहार मना रहा है। इनमें से कई बॉलीवुड सितारों व टीवी एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ भी है, जिससे वे बेहद खुश हैं।

तापसी पन्नू और मैथियास बो

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का भी इस बार पहला करवा चौथ है। उन्होंने डेनमार्क के रहने वाले एथलीट मैथियास बो के साथ पंजाबी रीति-रिवाज के साथ उदयपुर में सीक्रेट मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth आज, जानें किस शहर में कब होगा चांद का दीदार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे व बहू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भी इस दफा पहला करवा चौथे है। इसी साल 12 जुलाई वे शादी के बंधन में बंधे थे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का भी यह पहला करवा चौथे है। उनकी शादी गत 22 अप्रैल को हुई थी। वर्षों के कयासों के बाद, कपल ने शादी करके अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का भी इस बार करवा चौथ का पहला पर्व है। उन्होंने इस साल वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को शादी की। वैलेंटाइन डे पर शादी होने से यह विवाह काफी चर्चा में रहा था।

अदिति राव हैदरी व सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी व सिद्धार्थ भी इस बार पहला करवा चौथ मनाने की तैयारी में हैं। वे गत 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ा अपनी आफ-स्क्रीन केमिस्ट्री व आपसी तारीफ के लिए मशहूर है।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी इस बार पहला करवा चौथ मनाएंगे। उन्होंने कई वर्ष तक डेटिंग के बाद 15 मार्च 2024 को शादी की थी। कपल अब नवविवाहितों के रूप में आज अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रहा है।

इन सितारों का भी पहला करवा चौथ

अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे का भी यह पहला करवा चौथ है। कपल इस साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधा है। वहीं सुरभि चंदना और करण शर्मा भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। सुरभि ने बिजनेसमैन और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से इस वर्ष 2 मार्च को जयपुर में शादी की थी। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का भी इस बार पहला करवाचौथे है। कपल पिछले साल 29 नवंबर शादी के बंधन में बंधा था। इसलिए इस बार उनका पहला करवा चौथ होगा।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth Vrat: सुहागिनों का पर्व करवा चौथ कल, जानें क्या है शुभमुहुर्त, कितने बजे होगा चांद का दीदार