Karnataka PG Murder: सामने आया वारदात का सीसीटीवी फुटेज, आरोपी अभिषेक भोपाल से गिरफ्तार,

0
173
Karnataka PG Murder सामने आया वारदात का सीसीटीवी फुटेज, आरोपी अभिषेक भोपाल से गिरफ्तार,
Karnataka PG Murder : सामने आया वारदात का सीसीटीवी फुटेज, आरोपी अभिषेक भोपाल से गिरफ्तार,

Bihar Girl Kriti Murder Case, (आज समाज), बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित एक पीजी में इसी सप्ताह बुधवार को हुई बिहार की लड़की कृति की हत्या के मामले में आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक नाम के आरोपी ने 23 जुलाई की रात को 24 वर्षीय कृति की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

चाकू से दो मिनट में किए थे 20 वार

वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा और दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में लड़की पर चाकू से दो मिनट के अंदर 20 वार किए और फिर गला रेतकर फरार हो गया।

शोर सुनकर बाहर आई बाकी लड़कियां

चीखने की आवाज सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, पर किसी ने कृति की मदद नहीं की। बाद में लड़की ने गैलरी में ही दम तोड़ दिया। लड़कियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

आरोपी अभिषेक कृति की रूममेट का ब्बॉयफ्रेंंड

पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक, कृति की रूममेट का ब्बॉयफ्रेंंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक, का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था। सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी, जिससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति मार डाला।

यह भी पढ़ें