Karnataka Crime, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वारदात गुरुवार दोपहर कोरमंगला के एक जंक्शन के पास हुई। बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने महिला से कथित गैंगरेप के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
चार में से तीन दरिंदे पश्चिम बंगाल से
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु दक्षिणपूर्व की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा ने बताया कि कोरमंगला में एक विवाहित महिला के यौन उत्पीड़न मामले में, हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन दरिंदे पश्चिम बंगाल से और एक उत्तराखंड का है। चारों आरोपी एक होटल में काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है और मामले की जांच जारी है।
होटल में पहले खाना खाया फिर गैंगरेप किया
पीड़िता ने कोरमंगला पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, जब 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और बातचीत करने लगे। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है कि आरोपियों ने उससे दोस्ती करने के बाद, उसे एक निजी होटल में रात के खाने के लिए बुलाया। रात के खाने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। होटल की छत पर महिला के साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया।
किसी को न बताने की ‘धमकी’
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरिंदों ने महिला को वारदात के बारे में किसी को न बताने की ‘धमकी’ दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने उसे छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी संदिग्ध दूसरे राज्य के हैं और होटलों में काम करते हैं।
दिल्ली की रहने वाली है महिला
डीसीपी सारा फातिमा ने बताया, हमें पता लगाना है कि वह उनके साथ क्यों गई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वे अपने दोस्त से मिलने वहां गए थे। हमें यह जांच करनी है कि क्या वे एक-दूसरे को जानते हैं। महिला दिल्ली की रहने वाली है और अपने पति के साथ बेंगलुरु में बस गई है।
यह भी पढ़ें : Gangrape And Murder: मणिपुर में गैंगरेप के बाद 2 युवतियों की हत्या भी की