Karnataka Crime: इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक से सामूहिक दुष्कर्म

0
190
Karnataka Crime
Karnataka Crime: इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक से सामूहिक दुष्कर्म
  • नहर किनारे घूमने गए थे तीन पुरुष व दोनों महिलाएं
  • आरोपियों ने पुरुषों यात्रियों को पहले नहर में गिराया

Gangrape In Karnataka, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल (Koppal) जिले में इजरायली पर्यटक (Israeli tourists) और एक होमस्टे मालिक (homestay owner) के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। वारदात गुरुवार रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन लोगों ने कथित तौर पर वारदात को उस समय अंजाम दिया जब तीन पुरुष और दोनों महिलाएं कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।

पुलिस के अनुसार गैंगरेप का शिकार हुई इजरायली टूरिस्ट 27 साल की है। वहीं होमस्टे की मालिक 29 वर्ष की है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि सनापुर के पास पांच लोगों पर हमला किया गया। पांच लोगों में 3 पुरुष और दो महिलाएं हैं। इनमें से दो विदेशी हैं। एक अमेरिकी और दूसरी इजरायल की महिला है।

Karnataka Crime: इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे मालिक से सामूहिक दुष्कर्म

जानें पीड़िताओं ने शिकायत में क्या कहा

अरासिद्दी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मारपीट करने के अलावा, आरोपियों ने दोनों महिलाओं का यौन उत्पीड़न भी किया। होमस्टे की मालिक ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और चार मेहमान रात के खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर (Tungabhadra Left Bank Canal) के किनारे तारों को देखने गए थे, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने पहले पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर यात्रियों से 100 रुपए मांगने लगे। मना करने पर, उन्होंने यात्रियों पर हमला किया। पुरुषों को नहर में धकेल दिया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर भाग गए।

ओडिशा के बिबाश की डूबने से मौत

आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले तीनों पुरुषों को नहर में धकेल दिया था। अमेरिका के रहने वाले डेनियल और महाराष्ट्र के रहने वाले पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन ओडिशा के बिबाश डूब गए। शनिवार सुबह उनका शव बरामद किया गया।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैंगरेप का शिकार हुई महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। वे चाहें तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। दमकल अधिकारी और पुलिस का डॉग स्क्वायड लापता पर्यटक की तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  Gangrape And Murder: मणिपुर में गैंगरेप के बाद 2 युवतियों की हत्या भी की