Karnal News : Pahalgam Terror Attack में करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हुई मौत

0
323
Karnal News : Pahalgam Terror Attack में करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हुई मौत
Karnal News : Pahalgam Terror Attack में करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हुई मौत
  • 16 अप्रैल को हुई थी शादी
  • 21 अप्रैल को पत्नी हिमांशी के साथ घूमने गए थे जम्मू-कश्मीर

इशिका ठाकुर । करनाल। Karnal News | Pahalgam Terror Attack| पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मृत्यु हो गई। वह करनाल के गांव भूसली के रहने वाले थे। वहीं आतंकी हमले में उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे करनाल में शोक की लहर है और लोगों ने उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया है।

Karnal News : Pahalgam Terror Attack में करनाल निवासी नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हुई मौत

अभी 1 हफ्ता पहले 16 अप्रैल को विनय नरवाल की शादी गुरुग्राम की रहने वाली हिमांशी के साथ हुई थी। 19 अप्रैल को उनकी शादी की रिसेप्शन थी और 21 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने उन्हें निशाना बना दिया।

जिस घर में बज रही थी शहनाईयां, आज वहां छाया मातम

रिश्ते में विनय की बुआ लगने वाली माया नरवाल ने बताया कि विनय नरवाल का परिवार करनाल के भूसली गांव का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही करनाल सेक्टर-7 मकान नंबर 1446/7 में शिफ्ट हुआ था। उन्होंने बताया कि घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी कुछ दिन पहले जहां घर में ढोल-नगाड़े बज रहे थे, शहनाइयां गूंज रही थीं।

वहीं अब मातम पसर गया है। उन्होंने बताया कि विनय की एक बहन है जिसका नाम सृष्टि है। विनय के पिता का नाम राजेश नरवाल है जो एक्साइज विभाग में नौकरी कर रहे हैं। उनकी माता का नाम आशा नरवाल है। विनय का 1 मई को जन्मदिन होता है। विनय के दादा हवा सिंह भी पुलिस विभाग से रिटायर है। वहीं विनय ने सेंट कबीर स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है और सोनीपत से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है।

विनय के घर लोगों ने पहुंचना शुरू किया

जैसे ही पहलगाम में आतंकी हमले में करनाल के विनय नरवाल की मृत्यु की सूचना लोगों को मिली तो विनय के घर लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई विनय के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटा है। वहीं विनय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया है।

Gujarat News: अमरेली जिले में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत