आरोपी सूबा सिंह की संपत्ति को करनाल पुलिस ने किया फ्रिज

0
243
Karnal police refrigerated the property of accused Suba Singh

इशिका ठाकुर,करनाल:

करनाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी की संपति को फ्रिज किया है। ये संपति 2 करोड़ 14 लाख 3 हजार 500 रूपए की है। ये संपति आरोपी ने नशे के कारोबार से कमाई थी। आरोपी सूबा सिंह के खिलाफ कई नशे के मामले दर्ज हैं, आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।

आरोपी को 7.5 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था

आरोपी सुबा सिंह निसिंग के डाचर गांव का रहने वाला है। करनाल पुलिस ने आरोपी की संपति को फ्रिज करने के लिए कम्पीटेंट अथॉरिटी NDPS नई दिल्ली को पत्र लिखा था, वहां से करनाल पुलिस को संपति को फ्रिज करने के आदेश मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की संपति को फ्रिज कर दिया। करनाल पुलिस की ये इस साल में तीसरी कार्रवाई है। आरोपी के खिलाफ पहला मामला 2000 में दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को 7.5 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था। वहीं आरोपी के खिलाफ दूसरा मामला 2001 में थाना निसिंग में दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी के कब्जे से 160 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की गई। तीसरा मामला आरोपी के खिलाफ 2005 में दर्ज हुआ जिसमें आरोपी के पास से 4 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ था।

चौथा मामला आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 2006 में दर्ज हुआ था। कन्फर्म फ्रीज की गई सम्पत्ति के खिलाफ आरोपी सुबा सिंह अपील करने के लिये कम्पीटेंट अथॉरिटी द्वारा आरोपी को 45 दिन का समय दिया गया है। आरोपी इस दौरान अपनी अपील दाखिल करते हैं तो उसे सुना जायेगा। अन्यथा फ्रीज सम्पत्ति को भारत सरकार अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही करेगी। वहीं करनाल के sp गंगा राम पुनियां ने कहा है कि अगर किसी को भी जानकारी है कि कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो वो पुलिस को सूचना दे सकता है ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें : हकेवि के एनएसएस स्वयंसेवको ने की प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील

Connect With Us: Twitter Facebook