Karnal news आउटसोर्स पार्ट 2 एम्पलाइज समिति की सरकार को बड़ी चेतावनी, सीएम रेजिडेंस पर प्रदर्शन कर 24 घंटे की करेंगे भूख हड़ताल

0
169
Will protest at CM residence and go on hunger strike for 24 hours
करनाल: हरियाणा आउटसोर्स पार्ट 2 एम्पलाइज समिति एक बार फिर से आंदोलन की राह पर दिखाई दे रही है वीरवार को सैकड़ो की संख्या में पार्ट 2 कर्मचारी करनाल में सेक्टर 12 में इकट्ठे हुए उसके बाद वह रोष मार्च करते हुए जिला सचिवालय में पहुंचे जहां पर उन्होंने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र सोपा है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती तो वह  शनिवार के दिन करनाल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और वहां पर 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल करेंगे।
 उन्होंने बताया कि  संगठन के बैनर तले हजारों की संख्या में आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारियों ने  कर्ण पार्क करनाल में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करते हुए, उक्त पार्क से मुख्यमंत्री आवास करनाल तक पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ दो दौर की वार्ता हुई एवं दो दौर की वार्ता  राजेश खुल्लर मुख्य प्रधान सचिव हरियाणा सरकार के साथ हुई है। हरियाणा सरकार द्वारा नियमितकरण पॉलिसी पर सहमति न बनने के कारण, लघु सचिवालय जिला करनाल के सामने हजारों की संख्या में पार्ट-2 कर्मचारियों ने धरना दिया हुआ है।
आन्दोलन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, संगठन की प्रदेश कार्यकारणी ने सर्वसहमति से यह निर्णय लिया है कि दिनांक 27 जुलाई को हजारों की संख्या में तमाम पार्ट-2 कर्मचारी कर्ण-पार्क करनाल में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव करेंगे एवं वहीं पर संगठन द्वारा नामित पांच पदाधिकारी 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेगें। अगर फिर भी सरकार ने इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा कदम उठाया जाएगा।