Karnal News 10 सालों में भाजपा की सरकार में कमीशन एजेंटों का शोषण करने का किया काम: प्रदेश अध्यक्ष

0
118
Worked to exploit commission agents in BJP government
करनाल: विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता  की अध्यक्षता में करनाल में  हुई l बैठक का आयोजन जिला करनाल के अध्यक्ष एवं स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने किया। शुक्रवार को बैठक मे आढ़त के व्यापार के प्रति मौजूदा भाजपा सरकार के रुख पर चर्चा हुई l चर्चा के दौरान सभी पदाधिकारियो का यह मानना है की वर्ष 2016 से अभी तक भाजपा सरकार हरियाणा से मंडियो का नामों निशान मिटा कर आढ़तीयों, मुनिमो और मजदूरो को नुकसान पहुंचा रही है l
 यह सरकार हरियाणा की आधुनिक अनाज मंडियो को समाप्त कर अडानी अम्बानी जैसे बड़े उद्योगिक घरानो के हाथ मे यह कृषि व्यापार दे कर किसानो को भी बंधुआ मजदूर बनाने जा रही है l हरियाणा के आढ़ती बार बार अपनी निम्लिखित मागो सरकार से निवेदन करते रहे है परन्तु सरकार के कान पर आढ़तीयों के प्रति जू नहीं रेंग रही है ।
1. सभी फसलों की खरीद आढ़तीयों के द्वारा व पूरी आढ़त
2. फसलों का भुगतान किसान की इच्छा अनुसार
3. सीमांत किसानों की फसले
   4 FCI से पूरी आढ़त
5. TDS, GST
6. मार्केटिंग बोर्ड के नियमों में सुधार जैसे बूथों के लाइसेंस इत्यादि.
7. सरकारी एजेंसीयो द्वारा गेहूं मे शॉर्टज के नाम पर आढ़त मे कटौती
 प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि  हरियाणा की पूरी मंडीयों में सभी आढ़ती  अपनी मंडियो में भाजपा सरकार का विरोध करेगे। प्रदेश के सभी आढ़ती आने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगे l भाजपा सरकार के मंत्री जेपी दलाल ने आढ़तीयों के बारे अपशब्दों का इस्तेमाल किया इसलिए उन्होंने निर्णय लिया गया है कि जेपी दलाल जब भी मंडी में आएगा उसका खुला विरोध किया जाएगा।
 जिला करनाल के अध्यक्ष एवं स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी के सरकार में कमीशन एजेंट का शोषण करने का काम सरकार ने किया है। उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई इसलिए उन्होंने आज करनाल में मीटिंग बुलाई थी जिसमें उनके संगठन के कमीशन एजेंट पूरे हरियाणा से सभी जिलों के प्रधान यहां पर पहुंचे हैं और मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया जाएगा।
आज की बैठक में संगठन के संरक्षक चौधरी दुनी चंद अंबाला,चेयरमैन रजनीश चौधरी करनाल, कार्यकारी प्रधान राम अवतार तायल हांसी,कोषाध्यक्ष बिट्टू कालड़ा  शाहाबाद चेयरमैन हर्ष गिरधर रोहतक, वरिष्ठ उप प्रधान धर्मवीर मलिक पानीपत,  सीनियर उप प्रधान शिवकुमार कंबोज यमुनानगर, जिला यमुनानगर प्रधान जगमाल सिंह,अश्विनी शोरेवाला कैथल, उप प्रधान गौरव तेवतिया पलवल, उप प्रधान बनारसी दास  कुरुक्षेत्र,  जिला सोनीपत प्रधान पवन गोयल,  जिला जींद प्रधान राज्यपाल लाठर, प्रेम बजाज उप प्रधान सिरसा , कार्यकारिणी सदस्य जगतार सिंह काजल, हरविंदर बंसल कुरुक्षेत्र इत्यादि शामिल रहे l