Karnal News : बिजली के बिलों को लेकर मची हाहाकार : त्रिलोचन सिंह

0
73
Karnal News : बिजली के बिलों को लेकर मची हाहाकार : त्रिलोचन सिंह
Karnal News : बिजली के बिलों को लेकर मची हाहाकार : त्रिलोचन सिंह

इशिका ठाकुर | करनाल| करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने बिजली के बिलों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा मांगे हिसाब और करनाल मांगे जवाब कैंपेन के तहत कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह अपने साथी नेताओं के साथ शिव कॉलोनी पहुंचे। यहां बबीता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पानी की निकासी और बिजली बिलों का मुद्दा उठाया। महिलाओं ने बताया कि बिजली के बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं। जब वह अधिकारियों से बिजली बिल को लेकर बात करना चाहती हैं तो कभी अधिकारी नहीं मिलते और अगर अधिकारी मिल जाए तो स्पष्ट जवाब नहीं देते। शिव कॉलोनी में पानी की निकासी न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।

इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि बिजली बिलों का मुद्दा बड़ा मामला है। इसमें घोटाले की आशंका है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर बिजली बिलों के नाम पर जनता को क्यों लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार छह हजार रुपए पेंशन देगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध करवाया जाएगा।

300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। महिलाओं ने जिन समस्याओं का जिक्र किया है उनका हल करवाया जाएगा। इस दौरान लोगों को हरियाणा मांगे हिसाब और करनाल मांगे जवाब के पोस्टर भेंट किए गए। जनहित में भाजपा से पूछे जा रहे 10 सवालों का जिक्र किया गया। इस अवसर पर रानी कांबोज, राजिंद्र पप्पी, रोहित जोशी व दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : UP News : अनुपूरक बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार, युवाओं को मिलेगा रोजगार