Karnal News : नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का चहुंमुखी विकास होगा: विनोद गोयल

0
41
There will be all-round development of Haryana under the leadership of Naib Saini

(Karnal News) तरावड़ी। गैलेक्सी इन्टरनैशनल प्रा. लि. के सीएमडी और एक्सपोर्टस विनोद गोयल ने कहा कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी अब फिर से हरियाणा की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा और भी निखर कर सामने आएगा। समाजसेवी विनोद गोयल ने कहा कि नायब सिंह सैनी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने आम लोगों के बीच जाकर न केवल उनका हाल-चाल पूछा बल्कि उनकी समस्याएं जानकर उनका निवारण भी किया।

विनोद गोयल ने कहा कि नायब सैनी हरियाणा के ऐसे पहले नेता हैं जो आम और गरीब के बीच में जाने से कभी गुरेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि आम लोगों से हाथ मिलाना और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनका हाल-चाल पूछना यह उनकी प्रभावशाली कार्य शैली का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के व्यक्तित्व और प्रभाव तथा उनके व्यवहार से प्रभावित हुए हैं। शायद इसलिए कांग्रेस की जबरदस्त लहर होने के बावजूद भी हरियाणा के लोगों ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।

इस अवसर पर विजय गोयल ने कहा कि इससे एक बात अब साफ हो गई है कि नायब सैनी लंबे समय तक हरियाणा की राजनीति में रहकर लोगों की सेवा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब निश्चित तौर पर जब नायब सिंह सैनी भाजपा के लगातार तीसरी शासन की कमान संभालेंगे तो निश्चित हरियाणा प्रगति की ओर आगे भी बढ़ेगा। विनोद गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है। विनोद गोयल ने कहा कि भाजपा के ही राज में व्यापार और उद्योग सुरक्षित हैं। इस अवसर पर विनोद गोयल, विजय गोयल, कृष्ण गोयल, मनीष गोयल, विपुल गोयल, अक्षत गोयल उपस्थित थे।