Karnal News तपती गर्मी में पद यात्रा निकाल रहे गरीब अनुबंधित कर्मचारियों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करे सरकार: राजेश वैध

0
67
The government should immediately fulfill the legitimate demands of the poor contractual employees who are on foot march in the scorching heat

तरावड़ी: हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि भाजपा हरियाणा में कर्मचारियों का स्तर शून्य तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आज प्रदेश में हर विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सडक़ पर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार के कानो पर जू नहीं रेंग रही हैं। राजेश वैध हिसार से करनाल तक पद यात्रा निकाल रहे कर्मचारियों के जत्थे को संबोधित कर रहे थे। वैध ने कहा कि सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करने की साजिश की जा रही है। वैध ने कहा की सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती की ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया।

नीलोखेड़ी हल्के में पहुंचने पर पदयात्रा कर रहे कर्मचारियों का स्वागत किया

अब जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है उन्होंने कहा कि दूसरी ओर सरकार निजीकरण पर अधिक ध्यान दे रही है और कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं है द्य उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, इसके बाद सरकार प्रदेश की जनता और कर्मचारियों को उनका हक देकर उनके साथ न्याय करेगी। इससे पूर्व राजेश वैध ने अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आयोजित हिसार से करनाल तक पदयात्रा का नीलोखेड़ी हल्के में पहुंचने पर स्वागत किया व कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सारण,एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा,एडवोकेट संजीव,एडवोकेट समता राय, प्रोफेसर रवीश कुमार,नाथी राम,अशोक कुमार,अनिल चावरिया,पूर्व सरपंच रत्न लाल,पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, सत्यनारायण,बलराज,सतपाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।