Karnal News भ्रष्टाचारी को तुरंत प्रभाव से किया जाएगा निलंबित -मंत्री सुभाष सुधा

0
138
The corrupt person will be suspended with immediate effect
करनाल: कष्ट निवण समिति की बैठक से पहले राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की।हरियाणा के निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने अपने करनाल प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा जिला पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
   इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ओर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी की शिकायत आने पर उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा
    इस मौके पर उन्होंने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत उन्हें पांच जिलों पंचकूला, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, करनाल एवं पानीपत जिलों में प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है जिसकी शुरुआत आज उन्होंने करनाल से की है। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी की जीत एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मनोहर लाल को केबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सभी को बधाई दी एवं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा के अतिरिक्त मुख्य मंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के ओ एस डी संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता,चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सुखीजा, अमरनाथ सौदा, कृष्ण गर्ग, जगदेव पाढा,जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा, प्रवीण लाठर, संजय राणा, रजनी प्रोचा, जिला महामंत्री सुनील गोयल, सचिव सोहन सिंह, मंजू खैंची, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता कार्यालय सचिव लेखराज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।