- निगम की दुकानो पर 20 साल से अधिक काबिज किराएदारों को स्वामित्व प्रदान करने की अवधि 30 सितम्बर तक
- स्वामित्व के लिए सेल ऑफ शॉॅॅॅप्स पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाईन अप्लाई- नरेश नरवाल, निगमायुक्त।
इशिका ठाकुर, Karnal News:
नगर निगम की दुकानो पर 20 साल और इससे अधिक अरसे से काबिज किराएदारों को मालिक बनाने के लिए सरकार की ओर से 30 सितम्बर 2022 तक अवधि बढ़ाई गई है। पहले यह 1 जून 2021 से 1 सितम्बर 2021 की अवधि तक थी। ऐसी दुकानों के मालिक बनने के लिए किराएदार सेल ऑफ शॉप्स पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
यह हैं नियम
निगम की 690 दुकाने हैं रेंट पर
निगमायुक्त ने बताया कि शहर में नगर निगम की 690 दुकाने रेंट पर चल रही हैं। इनमें से 269 ने पोर्टल पर आवेदन किया है। कर्ण पार्क के साथ लगती 19 दुकाने ऐसी हैं। जिन पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई कर ली गई है। फाईनल डिमांड नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। डिमांड पूरी करने के बाद सम्बंधित किराएदार को दुकान का मालिकाना हक दे दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : अमृत काल के पांच प्रण के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लें प्रदेशवासी: मनोहर लाल
ये भी पढ़ें : हरियाणा में सुशासन से सेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती मिली
ये भी पढ़ें : राहत: रेलवे चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, ये है समय और रूट
ये भी पढ़ें : रोहतक पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान