Karnal News 12वें दिन भी पार्ट-2 कर्मचारियों का धरना जारी

0
83
Karnal News Strike of Part-2 employees continues for 12th day

करनाल। सीएम सिटी करनाल में आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारी संगठन हरियाणा का धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा। स दौरान धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों का हजारों की संख्या में संख्या बल उमड़ा। पार्ट 2 सभी कर्मचारी अपने घरों पर छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर पिछले बारह दिनों से अपनी नौकरी को पक्का कराने के लिए दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में धरनारत हैं ,परंतु अभी तक कोई भी समाधान निकल कर सामने नहीं आया है। आज इलाम सिंह चेयरमैन, करनाल पार्ट 2 कर्मचारियों के मध्य धरना स्थल पहुंचे , धरना स्थल पर उपस्थित हजारों की संख्या में कर्मचारियों को सतप्रतिशत आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आप लोगों के लिए बहुत जल्द अच्छा करने जा रही है थोड़ा धैर्य तथा विश्ववास बनाए रखें। संगठन के राज्य प्रधान राम रतन ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, आईटीआई, हायर एजुकेशन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, फूड एंड ड्रग, बिजली, पशुपालन, रोडवेज, रेवेन्यू, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, ई एस आई हेल्थ केयर, वस्तुकला,आयुष तथा पंचायत राज में कार्यरत कर्मचारी पूर्ण रूप से पक्का होने का अधिकार रखते है। पार्ट 2 के सभी कर्मचारी थ्रू विज्ञापन, रोजगार कार्यालय, लिखित परीक्षा, रोस्टर रिजर्वेशन तथा मेरिट के आधार पर प्रोपर चैनल के माध्यम से लगे हुए है। इन्हे पक्का करने में कोई भी कानूनी अड़चन नही है। माननीय न्यायालय द्वारा भी इन कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कहा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी नौकरी पक्की नहीं होती तब तक कोई भी कर्मचारी अपने घरों के लिए नहीं जायेगा। पार्ट-2 के सभी कर्मचारी अपने अपने विभागों में लगभग 3 व 15 वर्षों से कार्यरत हैं। आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारियों का मांगों को लेकर सीएम सिटी करनाल, मिनी सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। संगठन पार्ट 2 कर्मचारियों की आवाज को बार-बार सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचा रहा है कि सभी पार्ट-2 कर्मचारियों के लिए कम से कम समय की नियमितीकरण पॉलिसी लाकर एक कलम से पक्का करने का ऐतिहासिक फैसला लें ताकि ये सभी संघर्षरत कर्मचारी अपने घर चले जाएं। इस मौके पर आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारी संगठन के राज्य महासचिव योगेश चंद्र, प्रेस सचिव सतवीर, संयोजक संदीप देशवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संजय मुंडे, धर्मेंद्र दहिया, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, रंजना, दर्शन हुडा, जसपाल टोपरा, सुदीप सांगवान,अमित पांचाल, प्रदीप राणा, ओम राम, राजकुमार तथा आईटीआई यूनियन की प्रधान मैडम अनिता, उप प्रधान अमित ढिल्लो, जितेंद्र भड़क, मोहन सुथार, कर्मवीर, राकेश गोरखपुरिया, बिजली विभाग से सुभाष रोहिला, सतपाल, सुनील कुमार कुमार, संजय शर्मा , रोहतास, ग्रिवांस कमेटी से अश्वनी मलिक, सवीन , रूपेश गोयत, राजकुमारी, सुमन, विनीता मुकेश पटवारी, नवीन कुमार,, विनीता , संजय सहित विभिन्न विभागों के लगभग हजारों की संख्या में पार्ट 2 कर्मचारी मौजूद रहें।