Karnal News आस्था और धर्म का प्रतीक है सावन जोत महोत्सव : संजय बठला

0
73
Karnal News Sawan Jyot Mahotsav is a symbol of faith and religion
Karnal News Sawan Jyot Mahotsav is a symbol of faith and religion

तरावड़ी: राजकुमार खुराना मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला ने कहा कि सावन जोत महोत्सव धर्म और आस्था का प्रतीक है। जिसे पंजाबी समुदाय सदियों बाद भी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में मोक्ष दायिनी कही जाने वाली मां गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं के जीवन का कल्याण हो जाता है। वह आज तरावड़ी में पंजाबी सभा द्वारा आयोजित सावन जोत महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते रहे थे।

हालांकि इस कार्यक्रम में राज्य निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने जोत प्रचंड के लिए पहुंचना था लेकिन वह काफी देरी से पहुंचे। उनके स्थान पर ओएसडी संजय बठला ने सावन जोत प्रचंड की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कई वर्षों से देखते आ रहे है कि पंजाबी सभा अपने संस्कार और त्योहार को कदापि नहीं भूली। सदियों से चली आ रही यह परंपरा अब 36 बिरादरी की आस्था का केन्द्र बन गई है। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्ग भी श्रावण माह में मां गंगा के स्नान के लिए हरिद्वार जाते थे। आज उन्हीं के दिए गए संस्कार और त्योंहार हमारा मार्ग-दर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भगवान शिव शकर की जटाओं के माध्यम से लोगों के उद्दार के लिए धरती पर अवतारित हुई थी। तब से यह माना जा रहा है कि श्रावण माह में जो भक्त मां भोले शंकर का ध्यान कर मां गंगा में डूबकी लगाते है, उनका जीवन सफल हो जाता है।

इससे पहले नीलेाखेड़ी के पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह पंजाबी सभा द्वारा आयोजित सावन जोत महोत्व में हर बार शामिल होते है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हरिद्वार जाकर गंगा में डूबकी भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि छोटे से कस्बे में ऐसे महोत्सव का आयोजन अपनी परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए दर्शाता है। सदियों से जो परम्परा मुल्तान जिले से प्रारंभ हुई थी, वह अब भारत में भी धूमधाम से मनाई जाती है। इसका श्रेय पंजाबी समाज को जाता है। आज तरावड़ी ही नहीं बल्कि भारत के अनेक नगरों से मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धाभाव से किया जाता है। अंत में पहुंचे प्रदेश के निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने सावन जोत महोत्सव की शोभा यात्रा को ना केवल हरी झंडी दिखाई बल्कि आयोजकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैत स्वरूप जी महाराज ने कार्यक्रम में प्रवचन दिए। इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष राजीव नारंग, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश गुलाटी, सचिव हरीश चावला, नपा सचिव अजीत कुमार, विजय गुलाटी, योगेश मिड्डा, हंसराज पाहूजा, राकेश हंस, सोमप्रकाश कालड़ा, दविन्द्र कामरा, जय भगवान सीकरी, मुकेश सचदेवा, मनोज गांधी, सन्नी सचदेवा, अनिल नारंग, हरीश पाहूजा, राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल, रमेश सचदेवा, लालचंद मुंजाल, डा. संजय, मदन सचदेवा, सतपाल सचदेवा, रविन्द्र कक्कड़, मोहित पोपली, अमन अरोड़ा, चरण देव कामरा, रिशभ सचदेवा, भीम सचदेवा, राजेश छाबड़ा, पार्षद सुरेन्द्र खुराना, नरेश गाबा, हरीश मदान, यश सलूजा, दिलप्रीत सिंह चहल, सुनील नारंग, अमन नारंग, हरीश पाहूजा सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में दर्जनों महिलाओं ने सुंदर कांड का पाठ भी किया और हनुमान चालीसा भी पढ़ी। अंत में सबको प्रसाद वितरित किया गया