Karnal News करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे सर्व शिक्षा कर्मचारी,सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 12 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल 

0
72
Karnal News Sarva Shiksha employees arrived in Karnal to surround the Chief Minister's residence
करनाल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कच्चे और पक्के कर्मचारियों के द्वारा सरकार का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन कोई ना कोई कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर करनाल में पहुंचते हैं। जहां अपनी मांग मनवाने के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेरा करते हैं। ऐसे में सीएम सिटी करनाल अब कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया है। करनाल में प्रदेश भर के सर्व शिक्षा कर्मचारी करनाल पहुंचे करनाल सेक्टर 12 पार्क में इकट्ठा हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए प्रेम नगर स्थित सीएम आवास पर पहुंचे , पुलिस ने सीएम आवास से थोड़ी दूर पहले ही बैरिकेडिंग कर कर्मचारियों को रोक कर्मचारियों ने वहीं पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारी नीलम का कहना है कि सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही, इसको लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं अगर फिर भी सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो 12 अगस्त से हम हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि सरकार हमारे बायोलॉजी जारी करें, और हमें पक्का करें इन मांगों को लेकर हम प्रदर्शन करते हुए यहां सीएम  आवास पर पहुंचे हैं। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार हमारे बायोलॉजी खत्म करना चाहती है अगर हमारे बायोलॉजी खत्म हो जाएंगे तो हमारे पल्ले क्या रह जाएगा।
 सीएम सिटी का घेराव करने आए  कर्मचारी मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा  कि हम एक पॉलिसी बना रहे हैं कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए उसमें भी हमें नहीं रखा गया इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं हमने कई बार पत्राचार भी किया लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। अगर सरकार समय रहते हैं उनकी बातों को नहीं मानती और उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो सरकार के खिलाफ 12 अगस्त से अपना रोष जाहिर करते हुए सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे और आगे रणनीति बनाकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए भी अग्रसर हो सकते हैं।