Karnal News बरसात से खुली स्मार्ट सिटी की पोल, सरकार पीटती रही विकास का ढोल : त्रिलोचन सिंह

0
93
Karnal News Rain exposed smart city, government kept beating the drum of development: Trilochan Singh
करनाल। बरसात का मौसम चल रहा है तो वहीं बरसात से मौसम से निपटने के लिए जिला प्रशासन और सरकार हर साल पुख्ता प्रबंध होने का दावा करती है लेकिन जब थोड़ी सी भी बरसात शहर में होती है तब स्मार्ट सिटी करनाल तालाब में तब्दील होती हुई दिखाई देती है। करनाल कांगे्रस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने बरसात के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बरसात से खुली स्मार्ट सिटी की पोल, सरकार पीटती रही विकास का ढोल। बुधवार रात हुई बरसात से शहर के मुख्य बाजारों सहित कई अन्य इलाकों में भारी जलभराव हो गया। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर हमेशा झूठ बोलने का काम किया। बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। मौसम विभाग ने भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। अगर इसी तरह से बरसात हुई तो शहर के हालात बद से बदत्तर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्मार्ट सिटी पर श्वेत पत्र जारी करें। वह बताएं कि स्मार्ट सिटी के नाम जो करोड़ों रुपए खर्च किए गए, वो कहां बर्बाद हुए। शहर का विकास तो नहीं हुआ।