Karnal News पंजाबियों ने मेहनत के बल पर तरक्की की, अब राजनीतिक ताकत बढ़ाने का समय : अशोक मेहता

0
68
Karnal News Punjabis progressed through hard work
करनाल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब कई समुदाय अपने आप को राजनीति में मजबूत करने के लिए कार्यक्रम करने में जुटे हुए हैं । राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से 18 अगस्त को करनाल के अनमोल गार्डन में आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय पंजाबी महासम्मेलन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता स्वयं लोगों को घर-घर जाकर न्यौता दे रहे हैं। साथ ही नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। करनाल कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना की ओर से बैंक कालोनी में उनके आवास पर आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत के बल पर तरक्की की है। पंजाबियों ने हमेशा बलिदान और त्याग किए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि राजनीति में पंजाबी समाज उपेक्षा का शिकार हुआ है। अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाने के लिए करनाल में पंजाबी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा करेंगे। कार्यक्रम के चेयरमैन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज को कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया है। आगे भी इसी तरह से सम्मान मिलने की उम्मीद समाज के लोग रखते हैं। पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने कहा कि महासम्मेलन में हमे मिलजुल कर अपनी ताकत का परिचय करवाना होगा, तभी हमें हमारे हक मिलेंगे। सभा के आयोजक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ने कहा कि महासम्मेलन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के समक्ष मांग रखी जाएगी कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज के कम से कम 20 लोगों को उम्मीदवार बनाएं। खासतौर पर पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों में इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासम्मेलन इतिहास रचेगा। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में पहुंचे।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष पराग गाबा, राष्ट्रीय सचिव ललित अरोड़ा, महिला अध्यक्ष गुरविंद्र कौर, कांग्रेस युवा अध्यक्ष मनिंद्र शंटी, पूर्व सरपंच चंद्रमणि नारंग, पूर्व पार्षद प्रेम प्रकाश आर्य, एडवोकेट मुकेश चौधरी, एडवोकेट हरीश आर्य, महासभा के जिला महासचिव ललित आहूजा, शहरी प्रधान रजत खन्ना, सतिंद्र सिंह विर्क, अंग्रेज सिंह, सुखविंद्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश शर्मा, राजन कालड़ा, दीपक महाजन व शाम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।