karnal news महिला निरीक्षक को पदौन्नति पर स्टार लगाकर पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

0
178
Police captain honored female inspector by putting a star on her promotion
करनाल: सोमवार कों जिला करनाल में एक महिला उप निरीक्षक की पदोन्नति हुई है  जिला पुलिस करनाल की महिला उप निरीक्षक संतोष देवी को निरीक्षक की पदौन्नति पर पुलिस अधीक्षक करनाल  मोहित हाण्डा भा.पु.से. ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। संतोष देवी महिला थाना असंध में अतिरिक्त प्रबंधक थाना के पद पर तैनात हैं और इनकी पदौन्नति करने के आदेश कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल से कार्यालय पुलिस अधीक्षक करनाल में प्राप्त हुए थे। आदेशांे की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक के पद पर पदौन्नत किया, इस दौरान पुलिस कप्तान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही उन्होंने पदौन्नत हुई महिला निरीक्षक को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ-साथ उनका विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। इसलिए पदौन्नति उपरांत नई जिम्मेवारीयों को हमें नए जोश के साथ बखूबी निभाना चाहिए।
       वहीं पदौन्नत हुई महिला निरीक्षक संतोष देवी ने पुलिस अधीक्षक करनाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। जिला पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचाररियों ने भी उन्हें बधाई दी और उन्होंने सबको मिठाई खिलाकर अपनी खुशी सांझा की।