Karnal News : सावन माह के पांचवे सोमवार को शिवालय में शिव भक्तों भीड़ उमड़ी।

0
53
On the fifth Monday of the month of Sawan, a crowd of Shiva devotees gathered at the Shiva temple.
मन्दिरों मे भोले के भक्त शिवालय मे जलभिषेक करते हुये।

(Karnal News) तरावड़ी। सावन माह के पांचवे सोमवार को मंदिरों के शिवालय में शिव भक्तों भारी भीड़ रही। आज सुबह ही श्रद्धालु मंदिरों में अपने इष्ट महादेव का जलाभिषेक करने के लिए पंक्तियों में खड़े थे। अनेक स्थानों पर महादेव को दूध, तिल, बेल पत्र, सरसों का तेल अभिषेक करते हुए नजर आए। मेन बाजार के हनुमान मंदिर के पंडित विष्णु प्रसाद ने बताया कि श्रावण मास भोलेनाथ को समर्पित होता है। सावन मास भोलेनाथ को अति प्रिय महीना होता है। इसलिए सावन के महीने में भोले के भक्त बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं।

मंदिर में पुजारी विष्णु प्रसाद ने भक्तों को बताया कि श्रावण मास में भोले बाबा की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा वैसे तो पूरे मास भोले बाबा की के निमित्त अनुष्ठान चलते रहते हैं पर सावन मास की प्रतिपदा व सोमवार को किया जाने वाला महारुद्राभिषेक विशेष फलदाई होता है। उन्होंने बताया कि महा रुद्राभिषेक के बाद का जल पूरे घर में छिड़काव करने से घर में धन की वृद्धि के साथ सभी रोग दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव समर्थ हैं जिसके चलते वह अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते बल्कि जल्दी ही उनकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। जिसके कारण ही उन्हें शिव भोले के नाम से भी जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सावन माह में पूरा महीना इसी प्रकार से शिव बाबा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।