नगर निगम की टीम ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

0
374
Municipal Corporation Team Took Out Har Ghar Tiranga Yatra
Municipal Corporation Team Took Out Har Ghar Tiranga Yatra
  • निगमायुक्त नरेश नरवाल ने यात्रा में शामिल कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन

प्रवीण वालिया, Karnal News:
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, जिला में हर घर तिरंगा का जोर-शोर से प्रचार जारी है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए जनता में गजब का जुनून देखा जा रहा है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा भी जनता को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। निगमायुक्त नरेश नरवाल ने यात्रा में शामिल टीम का उत्साहवर्धन किया।

हर घर तिरंगा यात्रा

यह यात्रा निगम कार्यालय से शुरू हुई और सैक्टर-12 से होती हुई शहर के भिन्न-भिन्न भागों में जाने के बाद वापिस नगर निगम में राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुई। यात्रा में टीम के सदस्यों ने भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, स्वच्छ भातर-स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान रहे तथा हर घर फहराओ तिरंगा जैसे नारों का उच्चारण किया। सभी के हाथों में तिरंगे झंडें थे।

तिरंगा यात्रा में मौजूद 

तिरंगा यात्रा में सिटी टीम लीडर डॉ. प्रशांत त्यागी, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, प्रशिक्षणाधीन सफाई निरीक्षक के अतिरिक्त मोटीवेटर कुलदीप, महेन्द्र, दीपमाला, अंकित, अमन तथा संजीव राठी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच