Karnal News दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिले मास्टर सतीश पंवार

0
127
Master Satish Panwar met the Chief Minister to solve the problems of the disabled

तरावड़ी।  दिव्यांगों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मास्टर सतीश पंवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैणी से मुलाकात की। उन्होंने यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर की। कई दिव्यांगों के साथ मिलकर मास्टर सतीश पंवार ने मुख्यमंत्री नायब सैणी को हरियाणा प्रदेश के दिव्यांगों की समस्याएं बताते हुए उन्हें लिखित में एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री नायब सैणी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर प्रमुखता से मंथन किया जाऐगा। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों की समस्याओं के हल करने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के बाद जानकारी देते हुए मास्टर सतीश पंवार ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में दिव्यांगों को मिलने वाली नौकरियों में बैकलॉक भरने के साथ-साथ दिव्यांगों को 100-100 गज के प्लाट देने की मांग की है। इसके अलावा मास्टर सतीश पंवार ने कहा कि बी.पी.एल. कार्ड प्रत्येक दिव्यांग के परिवार के होने चाहिए। यही नही कौशल रोजगार में दिव्यांगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के कारण अधिकतर दिव्यांग चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण नौकरी या फिर निजी कामकाज भी नही कर पाते, इसलिए दिव्यांगों की पैंशन में बढ़ौतरी भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मास्टर सतीश पंवार के साथ कल्याण सिंह, रामफल, सुभाष, राजपाल भुम्भक, सोनू, ऋषि, मान सिंह समेत कई दिव्यांग मौजूद रहे।