Karnal News मनुष्य के पास समय सीमित व्यर्थ ना गवाऐ: आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री

0
110

तरावड़ी 23 अगस्त (राजकुमार खुराना)। शिव शक्ति इंटर ग्लोबल एवं लायशा बासमती चावल की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का तरावड़ी अनाज मंडी में आज शुभारंभ हुआ कथा से पूर्व आज सांय यजमान रमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता एवं अमन गुप्ता, शिखा गुप्ता परिवार सहित व्यास पीठ पर श्री मदभागवत की पूजा अर्चना की उसके तत्पश्चात व्यास पीठ का पूजन हुआ। इस अवसर पर पहले दिन की कथा में विश्व विख्यात आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि जो कथा भगवान से संबंध स्थापित करने में हमारी मदद करें वह भागवत कथा है। महाराज परीक्षित को केवल 7 दिन मिले थे। इसके पश्चात श्राप के कारण तक्षक नाग द्वारा डस जाने पर उनकी मृत्यु होने वाली थी। इन सातों दिनों का सदुपयोग कथा श्रवण करके भागवत प्राप्ति हेतु किया गया। हम मनुष्यों के पास भी तो सीमित समय है। मृत्यु निश्चित है अत: हमें भी निश्चित समय मे ईश्वर प्राप्ति के उपाय करने चाहिए। महाराज परीक्षित वास्तव में जीवात्मा का अर्थात हम मनुष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरी और कंस के पास तो बहुत समय था यदि देवकी के आठवें पुत्र के हाथों उसका वध होना था तो उसके पास 7 दिन नहीं सात वर्ष से भी अधिक समय था। आकाशवाणी हो चुकी थी परंतु उसने मिले हुए इस समय का दुरुपयोग किया और स्वंय को ओर भी पतित कर लिया। उपरोक्त वर्णन उदाहरण हमें शिक्षा देते हैं कि हमें समय रहते हम धर्म मार्ग पर अग्रसर होकर समय का सद्पयोग करें। आज की कथा मे लाला नाथी राम गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता,अमन गुप्ता, अनुज गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता, सौरव गुप्ता, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता, सतपाल गुप्ता, अनीश गुप्ता, रूशिल गुप्ता, आशित गुप्ता, साधूराम सिंगला, नपा अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल, अनाज मंडी अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, विनीत बंसल, बृजभूषण गोयल, बृजमोहन गर्ग, विमल गोयल, प्रेम सिंघल, रविन्द्र सिंगला, संजय सिगला, प्रमोद सिंगला, प्रमोद बंसल, घनश्याम दास गर्ग, राकेश हंस, योगेश मिड्डा, अमन शर्मा, नरेश शर्मा, गुलशन गर्ग, गऊशाला के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सोनू रहेजा, सुभाष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, वेद सलूजा, यश सलूजा, बोबी गुप्ता, रामपाल लाठर, सुल्तान सोल्हो, रंजीत भारद्वाज, बृज भूषण गर्ग, अमित रहेजा, सतपाल गुप्ता, मधु गर्ग, सचिन गर्ग, राघेश्याम गर्ग, नितिन गर्ग के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।