इशिका ठाकुर, Karnal News:
दिल्ली के बाद पंजाब में बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद अब हरियाणा में अपना वजूद बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और इसकी शुरुआत महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र से की जाएगी।
29 मई को कुरुक्षेत्र में है जनसभा
करनाल के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आम आदमी पार्टी के हरियाणा उत्तरी जोन अध्यक्ष बालकिशन कौशिक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी 29 मई को कुरुक्षेत्र की धरती से हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा अब बदलेगी हरियाणा के रूप में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में राजनीति का शंखनाद किया जाएगा इस रैली को मुख्य रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा लोकसभा सांसद सुशील गुप्ता तथा पंजाब के कई बड़े आम आदमी पार्टी के नेता रैली में शिरकत करने कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।
आप सही मायनों में आम आदमी की पार्टी
कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी सही मायनों में आम आदमी की पार्टी है और इस बात को दिल्ली तथा पंजाब में पार्टी ने सिद्ध करके दिखाया है। एक सवाल के जवाब में बात करते हुए कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को एक मॉडल के रूप में तैयार किया है दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को दी जा रहे हैं उन सभी को दूसरे राज्यों की सरकारों को भी स्वीकार करना पड़ेगा।
ये लोग रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सुनील बिंदल, हरजीत सिंह लाडी, संजीव मेहरा, महेंद्र पाल राठी, ऋषभ सरदाना, राजसुखन, ममता रानी, राजीव गौन्दर, लाभ सिंह आर्य, भगत राम, रेखा गुर्जर, भगत राम ,नरेंद्र सुखन तथा कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस
ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल
ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग
ये भी पढ़ें : अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड का संबंध भी करनाल में पकड़े आतंकियों से जुड़े