Karnal News असन्ध में पहुंचेंगे इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटला: संधू 

0
84
Karnal News INLD National Principal General Secretary Abhay Chautala will reach Assandh: Sandhu
करनाल:  इस वर्ष अक्टूबर महीने में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है और मजबूती से चुनाव लड़ने व सरकार बनाने का मन्त्र भी दे दिया है। वही इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी का इस विधानसभा चुनावों में गठबंधन हुआ है। जिसके चलते इनैलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद प्रत्येक लोकसभा स्तर पर रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को  असन्ध में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है।

बसपा और इनेलो की संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे सम्बोधित

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के पूर्व जिला प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत संधू गगसीना ने बताया की आने वाली 3 अगस्त यानी शुक्रवार को पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और बसपा के राष्ट्रीय सयोंजक आकाश आनंद इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं की सयुंक्त मीटिंग जेएस फार्म असंध में लेंगे और  आगामी विधानसभा इलेक्शन को लेकर चर्चा करेंगे। संधू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दोनों सरकारों का राज देख लिया।पहले कांग्रेस ने 10 सालों तक  प्रदेश की जनता को लूटा फिर भाजपा ने दस सालों तक प्रदेश को लूटने का काम किया। इस बार जनता ने पूरा पक्का मन बना लिया है कि इस बार प्रदेश में इनेलो और बसपा की संयुक्त रूप से सरकार बनेगी।