Karnal News : उद्योगपत्ति प्रमोद बंसल ने गायों की सेवा करके पौत्री का मनाया जन्मदिन।

0
54
Industrialist Pramod Bansal celebrated his granddaughter's birthday by serving cows.
शांतिवन गोपाल गौशाला में बेटी अनायरा का जन्मदिन मनाते पारिवारिक सदस्य।

(Karnal News) तरावड़ी। अपने जन्मदिन का उत्सव हर कोई अपने अपने ढग़ से मनाता है। कोई समाज सेवा करके, कोई भंडारा करके , कोई गाय माता की सेवा करके। इसी कड़ी अपने परिवार के सदस्यों के साथ जी.वी.राईस एक्स. प्रा. लि. के सी.एम.डी. प्रमोद बंसल ने अपनी पौत्री अनायरा का जन्मदिन शांतिवन गोपाल गौशाला गायों की सेवा करके मनाया। शहर भर की कई सामाजिक ओर धार्मिक संस्थाओं से जुड़े उद्योगपति प्रमोद बंसल जी.वी. राईस एक्सपोर्ट प्रा.लि. के सी.एम.डी. हैं। उनका न केवल पहले ही सेवाभाव के कार्यों में अहम योगदान हैं, ब्लकि ऐसे आयोजनों पर भी वह अनूठी मिसाल कायम करते हैं।

उन्होंने अपनी पौत्री अनायरा बंसल का जन्मदिन गौमाता के साथ मनाने का निर्णय लिया। वह अपने परिवार के साथ पौत्री अनायरा बंसल का जन्मदिन मनाने तरावड़ी शहर की शांतिवन गोपाल गौशाला में पहुंचे। यहां सभी परिवारिक सदस्यों ने भी तरावड़ी की गौशाला में बड़े चाव से गायों व बछड़ों की सेवा की। उन्हें गुड़, हरा चारा ओर स्पेशल तैयार किए गए लड्डू खिलाकर बेटी का जन्मदिन मनाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर के वरिष्ठ उद्योगपति प्रमोद बंसल ने बताया कि गौ माता की सुरक्षा और सेवा हमारे धार्मिक कर्तव्यों में से एक हैं। इस अवसर पर चुनीत बंसल ने कहा कि इस तरह के अवसरों पर गौशाला में गौ माता के दर्शन जरूर करें। गौशाला में जाकर हम उसे धन्यवाद अर्पित कर सकते हैं और उसकी सेवा कर सकते हैं। खुशी के मौके पर गौ माता को हरा चारा, भूसा, कम्बल इत्यदि दान कर सकते हैं। गौ माता के साथ समय बिताने से हमारा जन्मदिन एक अनूठा और धार्मिक अनुभव बन सकता है। इस अवसर पर प्रमोद बंसल, विनित बंसल, अभिषेक बंसल, चुनीत बंसल, प्रतीक बंसल, आशीष बंसल, माला बंसल, सुमन बंसल, ज्योति बंसल, अनाया बंसल, चारू बंसल, चाहत बंसल, कृतिका बंसल व अरुणा अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।