• करनाल मानव सेवा संघ पार्क से शुरू होकर राम नगर पहुंचेगी

प्रवीण वालिया, Karnal News:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर करनाल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा करनाल विधान सभा क्षेत्र  मे 13 अगस्त को भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी इसकी तैयारियों के लिए  पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की  बैठक का आयोजन गया।

भारत जोड़ो यात्रा मे तिरंगा ध्वज

बैठक मे जिला प्रभारी तथा पूर्व विधायक लहरी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा मे सबसे आगे तिरंगा ध्वज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता चलेगा। उसके पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस का झण्डा लेकर चलेंगे। यात्रा के लिए सुबह साढे नौ बजे करनाल मानव सेवा संघ पार्क (नजदीक करनाल बस स्टैंड) में एकत्रित होंगे।

यात्रा की शुरुआत व समापन

वहाँ से शुरू होकर बस स्टैंड, पुराना गोपी नाथ से वाल्मीकि चौक (कमेटी चौक), से  होते हुए कर्ण गेट, सर्राफा बाजार, चौड़ा बाजार, सिटी थाने के सामने से होते बांसों गेट, पुरानी अनाज मंडी, नावल्टी रोड, कर्ण ताल पार्क से सदर बाजार, गांधी चौक, इब्राहिम मंडी चौक से, मूनक रोड पुल के नीचे से शिव कालोनी माता के  मंदिर से होते हुए, शिव  कालोनी, मैन बाजार होते हुए कैथल रोड  से  प्रेमनगर, मुख्यमन्त्री निवास से अग्घी पार्क के सामने से राम नगर मैन बाजार, से  कछवा रोड से पुल के  साथ घूमकर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद उषा तुली के निवास/ कार्यालय पर पहुंचेगी। इस यात्रा का यहाँ समापन होगा। जिला प्रभारी लहरी सिंह  ने सभी कार्यकर्ता  साथियो से समय पर पहुँच कर समापन तक साथ रहने की अपील की।

इस अवसर उपस्थित

इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, ओम प्रकाश सलूजा, जोगेन्दर वाल्मीकि, धर्मपाल कौशिक, मनिंद शेन्टी, जोगेन्दर चौहान, राजेंद्र पप्पी, भूपेंद्र लाठर, अरुण पंजाबी, राज किरण सहगल, एमएस महेंद्रु, सुरजीत सैनी, अंशुल चौधरी, अशोक जैन, जागीर सैनी, अनिल शर्मा, दिनेश सेन, राजेंद्र नम्बरदार, सुनेहरा वाल्मीकि, परमजीत वाल्मीकि, नरेश संधू, गगन मेहता, दया प्रकाश,  जितेंद्र पंचाल, मीनू दुआ, दीपक गजोहडी, कृष्ण गहलोत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : जन कल्याण मंच व सनातन धर्म संगठन द्वारा 14 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा