Karnal News सरकार ने मंहगाई का चाबुक चलाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का किया काम,स्मार्ट सिटी के नाम पर हुआ करोड़ो का घोटाला:-त्रिलोचन सिंह

0
81
government has broken the back of the common man by whipping inflation
करनाल: करनाल जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सीएम सिटी के लोग पानी और बिजली बिलों को लेकर हाहाकार कर रहे हैं। सरकार ने महंगाई का चाबुक चलाकर आम आदमी की कमर तोडऩे का काम किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। अगर यह पैसा सही तरह से खर्च किया गया होता करनाल के हालात आज बदत्तर न होते। त्रिलोचन सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भगत मंडी व गऊशाला रोड पर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। हरियाणा मांगे हिसाब और करनाल मांगे जवाब के तहत भाजपा के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट लोगों को दी गई और भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली गई। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल और वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने विधायक होने का दायित्व तक नहीं निभाया। करनाल की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। अगले दो महीनों में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांगे्रस की सरकार बनाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर छह हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। त्रिलोचन सिंह ने हरियाली तीज की सभी को शुकामनाएं भी दी। इस अवसर पर रानी कांबोज, अंशुल लाठर, प्रेम मलवानिया, राजिंद्र पप्पी व मोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।