नई अनाजमंडी में सफाई व्यवस्था का निकला जनाजा

0
228
Funeral Procession Took Place in the Grain Market
Funeral Procession Took Place in the Grain Market

प्रवीण वालिया, Karnal News:
एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी और सब्जी मंडी जहां पर लाखों रुपयों का राजस्व मिलता है। वहां पर सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी में आने वाले किसानों के लिए शीतल जल का प्रबंध नहीं है। यहां पर वाटर कूलर लोगों की मांग के हिसाब से नहीं हैं।

मंडी में अनाज कम गंदगी ज्यादा

यहां पर अनाज मंडी में गंदगी के ढेर लगे हैंं। यहां पर सफाई की व्यवस्था भगवान भरोसे है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की नगरी करनाल में यहीं से सफाई से संबंधित आयोग के प्रमुख लोगों की कमान है। इसके अलावा करनाल में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। नई अनाज मंडी में सफाई की व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। शुरुआत में ठेकेदार ने मशीन से सफाई करवाने की बात की थी। अब मशीन भी गायब हो गई।

कर्मचारी मांग के हिसाब से कम हैं। कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक होने के कारण वह भी थक जाते हें। शहर में सफाई कर्मचारी अफसरों और कुछ नेताओं के घरों पर तैनात हैं। इसके कारण कई कर्मचारी कागजों में हैं। वह फिजीकल रूप से हैं ही नहीं । इसके कारण लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़ें : मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल