Karnal News डीएसपी सहित चार पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत एसपी ने सेवानिवृत कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

0
180
Four police employees including DSP retired
करनाल: करनाल के उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र सहित चार पुलिस कर्मचारी पुलिस विभाग में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने उपरांत सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाईन करनाल के सभागार में सभी कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के अवसर पर एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक करनाल मोहित हाण्डा रहे। इस दौरान जिला पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक इन्द्री पद पर अपनी सेवाएं दे चुके सुभाष चन्द्र, उप निरीक्षक  सुनिल कुमार और चतुर्थ श्रेणी से पशुपति पराजली व जीतू राम पुलिस विभाग में अपनी सेेवाएं देने उपरांत सेवानिवृत हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सबसे पहले सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करते हुए सेवानिवृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देकर लम्बे समय तक बेहतरीन सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देना एक चुनौतिपूर्ण कार्य है, जिससे कहीं ना कहीं विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारी का परिवार भी प्रभावित होता है।
आप सभी ने लम्बे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के साथ-साथ काफी अनुभव भी प्राप्त किया है। यह अनुभव सेवानिवृत होने के बाद गरीब व समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने के लिए काम आ सकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों को सुखी व स्वस्थ जीवन और नित नई ऊचाईयां छूते रहने की कामना करते हुए सेवानिवृत किया और इसी के साथ समारोह का समापन किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिजन व जिला पुलिस से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय करनाल  नायब सिंह, उप पुलिस अधीक्षक असंध  सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक इन्द्री  सोनू नरवाल, उप पुलिस अधीक्षक शहर  वीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा मीना, उप पुलिस अधीक्षक निलोखेड़ी  सुशील कुमार और अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।