निजी अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बाइक और तीन बदमाश

0
235
Firing in Private Hospital
Firing in Private Hospital

आज समाज डिजिटल/इशिका ठाकुर, Karnal News:
करनाल के कस्बे असंध में शुक्रवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने एक प्राइवेट अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। इससे अस्पताल में मौजूद स्टाफ और मरीज सहम गए।

सवा 11 बजे दिया घटना को अंजाम

ये घटना शुक्रवार को सुबह करीब सवा 11 बजे हुई। ये असंध का मीनाक्षी अस्पताल है। इन बदमाशों ने पहले गेट पर फायरिंग की। इसके बाद अस्पताल के अंदर घुसकर करीब 15 राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी पर गोली चलाई, जो नहीं लगी। इसके बाद वे ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए। अस्पताल में ही मौजूद किसी मरीज अथवा तीमारदार ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई। सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। पुलिस ने विश्वास जताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाए। किसी भी शरारती तत्व को अराजकता नहीं फैलाने दी जाएगी।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

अस्पताल के डा. संदीप और उनकी पत्नी मीनाक्षी अपने अस्पताल में हर रोज की तरह पहुंचे। इसके बाद मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आने शुरू हो गए। सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक ही उस समय अफरा-तफरी मच गई। एएसपी गौरव राजपुरोहित ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा एसएचओ बलजीत सिंह, सीआइए स्टाफ सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार करीब 6 माह पहले डाक्टर से 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। उस समय डाक्टर ने असंध थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

जल्द कर लेंगे आरोपियों को गिरफ्तार: एसपी

एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सीसीटीवी फुटेज भी आई है। इसमेंं तीन नकाबपोश बदमाश बुलेट बाइक पर सवार है। जिस युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर वारदात की जिम्मेदारी ली है। उस आईडी की पुलिस जांच कर रही है। युवक दिलेर कोटिया अभी विदेश में है। पहले भी डॉक्टर को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उस समय दिलेर कोटिया का नाम भी सामने आया था। पुलिस जल्द ही इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन