Karnal News हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों की चेतावनी विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे कर्मचारी अपनी ताकत

0
137
करनाल: शुक्रवार को करनाल में हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के बैनर नीचे कई विभागों के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया।  जिन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि हमारी जो मांगे हैं वह सरकार मान नहीं रही और इसको लेकर ही हम लगातार 16 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे हैं।  अगर सरकार ने हमारी मांगों की और ध्यान नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को कर्मचारी बहुत बड़ा नुकसान करेंगे। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 5 सीटे रह गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कर्मचारियों की ताकत का पता चल जाएगा ।
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 16 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही। कर्मचारी सड़कों पर हैं।  सरकार पर इसका कोई भी किसी तरह का असर दिखाई नहीं दे रहा। अगर ऐसा ही चला तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को पता चल जाएगा कि कर्मचारियों में कितनी ताकत है। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, जो भी कर्मचारियों की जायज मांगे हैं, उनको सरकार पूरा करें।अगर फिर भी सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में हम सीएम आवास का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार ने फिर भी बात नहीं मानी तो आगे कोई बड़ा निर्णय सरकार का खिलाफ लिया जाएगा।