Karnal News सरकार के अडिय़ल रवैये की वजह से सीएम सिटी बन रही है धरना सिटी:-त्रिलोचन सिंह

0
73
Due to the stubborn attitude of the government, CM City is becoming Dharna City
करनाल: करनाल जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला सचिवालय के सामने धरने पर बैठे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मिलने पहुंचा। कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से कहा गया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार कर लागू किया जाए।
इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सरकार के अडिय़ल रवैये की वजह से सीएम सिटी धरना सिटी बन कर रह गई है। पूरे हरियाणा के कर्मचारी सरकार की गलत नीतियों की वजह से परेशान हैं। लाखों की संख्या में प्रदेश में कच्चे कर्मचारी विभिन्न विभगाों में सालों से कार्य कर रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों से किए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल और वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कभी कर्मचारियों से मिलना उचित नहीं समझा। कर्मचारी आए दिन करनाल की सडक़ों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सभी कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रवक्ता ललित अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पराग गाबा, युवा प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, युवा प्रदेश सचिव अंशुल लाठर, कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज, रोहित जोशी प्रधान, गुरमीत सिंह भोला, राजिंद्र पप्पी, दया प्रकाश, सूरज लाठर, मीनू दुआ व अमनदीप आदि मौजूद रहे।