Karnal News मांग पूरी न होने के चलते हड़ताल के 18वें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने कराया मुंडन

0
59
Karnal News Due to non-fulfillment of demands, NHM employees got tonsure on the 18th day of the strike
करनाल:  हरियाणा प्रदेश के सभी ज़िलों के एन एच एम कर्मचारियों का सांझा मोर्चा के बैनर तले चल रही हड़ताल का 18 वे दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार को कर्मचारियों द्वारा जिला करनाल में आंदोलन के 18 वे दिन एनएचएम कर्मचारियो ने सार्वजनिक मुंडन करवाया। जिला मे कुल 678 NHM कर्मचारी हैं जिनमे से 99 प्रतिशत  स्ट्राइक पर  हैं।
कर्मचारी विपिन, प्रदीप और परवीन ने बताया कि सोमवार को एन एच एम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय में कल एनएचएम कर्मचारियों द्वारा सड़कों पर व सार्वजनिक स्थानों पर कटोरा लेकर भीख मांगी जाएगी ताकि सरकार तक एनएचएम कर्मचारियों की आवाज पहुंचे और उन्हें पता लगे कि यह वही कोरोना योद्धा है जिन्होंने कोरोना के समय में अपनी जान की बाजी लगाते हुए अग्रिम श्रेणी में रहकर कार्य किया था।
सरकार में बैठे अधिकारियो की मंशा कर्मचारियों के प्रति सही नहीं है जिसको देखते सोमवार को पुरे हरियाणा के एन एच एम् कर्मचारी का आंदोलन 18 वे दिन में प्रवेश कर गया है परन्तु सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग नहीं रही है । आज धरना स्थल पे सभी जिलों की तर्ज पर  करनाल मे भी 5 NHM कर्मियों विपिन, पर्दीप,परवीन, विक्रम, सँजीव शर्मा ने मुंडन कराया ताकी सोई हुई सरकार को जगाया जाये।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं

  • 1. समस्त एन.एच.एम. कर्मचारियों को नियमित किया जाये तथा नियमित किये जाने तक एल.टी.सी., Gratuity, अर्जित अवकाश, शीशु देखभाल अवकाश, अनुकम्पा सहायता तथा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुये सेवा सुरक्षा प्रदान की जाये।
  • 2. एन.एच.एम. कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। परन्तु वित विभाग द्वारा इस समेकित किये जाने बारे तुगलगी फरमान जारी किये गये है उन आदेशो को निरस्त करते हुये जल्द से जल्द कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करवाया जाए।
  • 3. वर्ष 2017 से 2022 तक एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा किये गये आन्दोलन/ हडताल की अवधि का वेतन डयूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनो की भांति वेतन जारी किया जाए।
  • 4. एन.एच.एम. कर्मचारियों को कैसलैस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाये।
  • 5. एन.एच.एम. कर्मचारियों के सेवा नियमों मे बहुत सी कैटैगरियों की वेतनमान में विसंगती है। अतः वेतन विसंगती दूर की जाये। तथा कुछ कर्मचारी जैसे मेडिकल ऑफिसर्स व NACO के कर्मचारी को बायलॉज में शामिल नहीं किया गया है उनको भी शामिल किया जाए ताकि अमेंडमेंट पूर्ण रूप से सही की जा सके।
  • 6. एन.एच.एम. के अन्तर्गत चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों को एन.एच.एम. सेवा नियमों का लाभ प्रदान किया जाये।
  • 7. एन.एच.एम. कर्मचारियों की स्थानांतरण निति जल्द से जल्द लागू की जाये।
  • 8. 108 कन्ट्रोल रूम आपरेटर की डयुटी पंचकुला स्थित डायल 112 मे लगाई गई है अनुरोध है कि सभी जिलो के आपरेटर की डयुटी उनके स्थानीय जिले मे ही लगाई जाये या अन्य समकक्ष पदो पर समायोजित किया जाये।
  • 9. एन.एच.एम. के अन्तर्गत लगे हुये चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु हरियाणा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की जाये।
  • 10.एन.एच.एम. मे कार्यरत जिन कर्मचारियों पर Dress Code लागू है, उनको वर्दी भत्ता प्रदान किया जाये।
  • 11.आयुष्मान भारत योजना के तहत CHO कैडर के SOP  को लागु किया जाये और बांड प्रथा को समाप्त किया जायेI