Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
68
Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Karnal News : इशिका ठाकुर। करनाल। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कमजोर कानून व्यवस्था को लेकर करनाल (karnal) कॉंग्रेस (congress) ने वीरवार को सीएम सिटी करनाल में प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि करनाल में कुछ महीनों में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक ताजा मामले ने तो पुलिस और सरकार पर सवाल खड़े कर दिए है। जहां करनाल के कुटेल गांव में गोली मारकर पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। उसके बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) को आड़े हाथ लिया है और उसकी कार्यप्रणाली पर और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की ओर से आपका ध्यान इस विषय की ओर केंद्रित करना चाहता हूं कि आपके राज में करनाल में जिस तरह से चोरी, लूट-खसोट और सरेआम हत्याएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। उससे करनाल की कानून व्यवस्था न केवल लचर-पचर हो रही है बल्कि जंगल राज जैसी स्थिति कर्ण की नगरी करनाल में दिखाई दे रही है। बेहद लानत की बात है पिछले साढ़े नौ साल से भी करनाल पूर्णतया खौफ में बसर कर रहा।

हैरत यह है कि अब तो इंतहा हो गई है कि घर में घुसकर हत्याएं की जा रही है। सरकार पर धिक्कार है कि जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। उस पर दुर्भाग्य यह है कि खुद आप यहाँ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बड़े अफसोस और दुख के साथ हम आपसे कहना चाहते हैं कि तत्काल इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जाए। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए ताकि करनाल का हर नागरिक राहत और चैन की सांस ले सके।

हमारा यह भी कहना है कि रात की गश्त बढ़ाई जाए, चौराहों और नाकों पर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। पिछले दिनों जितनी भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं,उनकी तीव्रता से जांच करके पीड़ितों को न्याय दिया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी को जोरदार आंदोलन करने के लिए विवश होना होगा।

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की बात कही है कि उनके कार्यकाल करनाल सहित पूरे हरियाणा में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं या मुख्यमंत्री इस्तीफा दे या फिर उनकी जिम्मेवारी ले।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है सरकार को चाहिए कि जो पुलिस वाले दिन अपराधी को पकड़ती है उनकी भी सुरक्षा के लिए कुछ प्रबंध किया जाए। जब वह ड्यूटी से अपने घर जाते हैं तब उनका असला साथ में ले जाने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातो से ऐसा लग रहा है कि अपराधी सरकार से बेवकूफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसे हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है।

इस मौके पर पराग गाबा, अंशुल लाठर, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश फौजी, रोहित जोशी, परमजीत भारद्वाज, एडवोकेट अमनदीप, सुषमा नागपाल, मीनू दुआ, पूर्व पार्षद कर्ण सिंह, सुनीता सेवादल, मुकुल वर्मा, सोनी कुटेल, राजिंद्र पप्पी अरोड़ा, रमेश जोगी, कर्णपाल सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल तंवर, दलबीर सिंह, गुरमीत सिंह भोला, सुमित चौधरी, प्रकाश वीर, अरुण शर्मा, विनोद शर्मा, गगन मेहता, सूरज लाठर व अंकुश कादियान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Delhi News: दिल्ली के जीटीबी नगर व किंग्सवे कैंप में मजदूरों से मिले राहुल गांधी

SHARE