Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत

0
106
Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत
Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत

Karnal News : इशिका ठाकुर। करनाल। करनाल (Karnal) के नरसी विलेज (Narsi Village) स्थित मंदिर में तीज उत्सव (Teej Festival) आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी (Suman Saini) ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को बधाई दी। वहीं पेरिस (Paris) ओलंपिक खेलों (olympic games) में हरियाणा की बेटी मनु भाकर (manu bhaker) और बेटे सर्बजोत (Sarbjot Singh) जिन्होंने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया, उनको सुमन सैनी ने बधाई दी है। उनके साथ नगर निगम करनाल की पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता (Renu Bala Gupta) भी मौजूद रही।

सुमन सैनी ने कहा कि यह त्यौहार महिलाओं का त्यौहार है। नवविवाहित महिलाएं सावन के महीने में सास-बहू इकट्ठी नहीं रहती और महिला अपने मायके में आकर सखियों के साथ त्यौहार मनाती है। यह हमारी परंपरा सदियों से चली आ रही है। हम सब महिलाएं यहां पर यह तीज का त्यौहार मना रही है।

Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत
Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत

उन्होंने कहा कि सावन के महीने में हरियाणा के लिए एक खास त्यौहार होता है। हरियाली तीज के तौर पर उसे त्यौहार को मनाया जाता है। बड़ी खुशियों के साथ महिलाएं झूला झूलती हैं और गीत गाती हैं। वही जो विवाहित बेटी है उसके घर भाई कोथली लेकर जाता है, जो हमारी एक प्राचीन प्रथा है। इसलिए में करनाल सहित पूरे हरियाणा की महिलाओं को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने दो मेडल जीते हैं। एक मेडल उन्होंने एकल प्रतियोगिता में जीता है और दूसरा मेडल उन्होंने डबल में जीता है। डबल में अंबाला (Ambala) का बेटा और मनु भाकर दोनों ने मेडल जीतने का काम किया है। मैं दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हूं और अन्य जो खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। उन सभी के भी उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

उन्होंने कहा कि यह कोई एक जिले का नहीं बल्कि हमारे हरियाणा के खिलाड़ी है और मुझे उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल आकर भारत देश का गौरव ऊंचा करेंगे। उन्होंने कहा की हरियाली तीज के अवसर पर करनाल के नरसि गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उनको भी हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत
Karnal News : मुख्यमंत्री की पत्नी ने तीज उत्सव में की शिरकत

उन्होंने करनाल सहित हरियाणा के लोगों को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में हरियाणा के लोगों के लिए तीज का त्यौहार खुशियों का त्यौहार होता है। मैं सभी को इसकी बधाई देती हूं। सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है और हरियाली से ही हमारा जीवन है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी हमारे बीच में यह त्यौहार मनाने के लिए आई है जिनका मैं धन्यवाद करती हूं उनके साथ-साथ महिला मोर्चा की महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई है। मैं उनके यहां पहुंचने पर स्वागत करती हूं। मनु भाकर के द्वारा ओलंपिक में मेडल जीतने पर उन्होंने मनु भाकर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है और मैं मनु भाकर और अन्य खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हूं। Karnal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : भाजपा की योजनाओं को टारगेट कर रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर