Karnal News प्रदेश में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल :सुरजीत संधू 

0
158
इशिका ठाकुर : इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष और  कार्यकारी जिला प्रधान सुरजीत संधू गगसीना ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसको नियंत्रित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है।हल्का घरोंda विधायक के कुटेल गांव में  पुलिस अधिकारी की घर के बाहर सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई,उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात इस कदर खराब हो चुके है कि सरेआम गोलियां चल रही है, जिसके वीडियो भी सामने आते है। लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकडने में नाकाम साबित हो रही है। यही नहीं हरियाणा फिरौतीबाजों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। जिसके चलते हरियाणा में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है। सुरजीत संधू ने कहा भाजपा सरकार आमजन को सुरक्षा मुहैया करवाने में विफल साबित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक वर्ष में करीबन एक हजार मर्डर तथा 1700 के लगभग रेप की घटनाएं हुई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात ऐसे है कि हरियाणा में रोजाना 5-6 रेप व 4 मर्डर की घटनाएं सामने आती है। अपराध के इस बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए सरकार के पास योजना व कार्यशक्ति ही नहीं है।  इनेलो शासनकाल में अपराध पर पूरी तरह से नकेल लगाने का काम किया गया था। पुलिस अपराधियों के लिए नहीं, जनता की सुरक्षा के लिए काम करती थी। उन्होंने कहा कि इनेलो का उद्देश्य अपराध मुक्त राज्य बनाना रहा था, जिसके लिए इनेलो ने जमीनी स्तर पर कार्य किया था। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो और बसपा गठबंधन का होगा और इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश से अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं पर पूरी तरह से नकेल लगाने का काम किया जाएगा।