Karnal News अनाज मंडी में 1 करोड़ 38 लाख की लागत से बनेगा नया शैड

0
69

तरावड़ी: किसानों और आढ़तियों को राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने नई अनाज मंडी तरावड़ी में नए शैड की मंजूरी देते हुए इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। हालांकि इस निर्माण कार्य का टेंडर कई दिनों पहले ही लग गया था लेकिन इस निर्माण का शुभारंभ आज नई अनाज के अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता ने नारियल फोडक़र किया। बाद में उन्होंने आढ़तियों एवं किसानों का मुंह भी मीठा करवाया। यह शैड एक करोड़ 38 लाख की लागत से बनेगा, जो करीब 400 फुट लंबा एवं 38 फट चौड़ा होगा। अनाज मंडी के अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता ने बताया कि पुराना शैड जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। हरियाणा सरकार से नया शैड लगाने की गुहार लगाई गई थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी। छह महीने पहले ही सरकार ने निर्माणाधीन पुराना शैड सेल कर दिया था और उसके बाद नए शैड निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था। उन्होंने बताया कि शहर की अनाज मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी है, जहां कई प्रदेशों की फसल बिकने के लिए आती है। जो पुराना शैड था, वह काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया। जब किसान फसलें लेकर मंडी में आते थे तो बारिश के दौरान फसलें भीग जाती थी, जिससे किसानों को नुकसान होता था। नए शैड के निर्माण के बाद सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा। इस अवसर पर रणजीत भारद्वाज, भूषण मित्तल, मोहन लाल गर्ग, मांगेराम सिंगला, विनोद लूथरा, सोम प्रकाश गर्ग, बीजेन्द्र गोयल और नारायण समेत कई आढ़ती मौजूद थे।