Karnal News: करनाल नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने पर 37 चालान किए

0
223
करनाल नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने पर 37 चालान किए
Karnal News: करनाल नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने पर 37 चालान किए

3.57 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
Karnal News (आज समाज) करनाल: जिले में ग्रेप-4 के क्रियान्वयन के चलते नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। निगम की विभिन्न टीमें अपने-अपने क्षेत्र में दौरा कर प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगा रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा कुल 37 चालान कर 3 लाख 57 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम कृत संकल्प है और इसके लिए निगम की टीमें निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि निगम की विभिन्न टीमें रोजाना अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगा रही हैं और नोटिस भी चस्पा किए जा रहे हैं। निगमायुक्त ने बताया कि अभियंता शाखा के विभिन्न टीमों ने सम्बंधित क्षेत्र का दौरा कर राष्टÑीय हरित अधिकरण व केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए गए हैं। निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते कहा है कि प्रदूषण की बढ़ती समस्या के चलते जिले में ग्रेप-4 लागू किया गया है। इसके चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़ कुछ चीजों पर प्रतिबंध रहता है। उन्होंने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नागरिक नगर निगम का सहयोग करें।

इन-इन पर की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इसके तहत खुले में भवन निर्माण करने वालों के 27 चालान कर 2 लाख 97 हजार रुपए का जुर्मार्ना लगाया गया है। दूसरी ओर विभिन्न होटल व ढाबा संचालकों के खिलाफ नियमों के विरूद्घ जेनरेटर/डीजी सेट चलाने पर 5 चालान कर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शहर में होटल व ढाबा में तंदूर जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। परंतु फिर भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा करने वाले 5 ढाबा संचालकों के चालान कर उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा मानवाधिकार आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष