करनाल: अंग्रेज सिंह पन्नु बने रामगढिय़ा फैडरेशन करनाल के अध्यक्ष

0
371
Honored by presenting Siropa
Honored by presenting Siropa

प्रवीण वालिया, करनाल

गुरुद्वारा माडल टाऊन करनाल में रामगढिय़ा सिक्ख बिरादरी की एक अहम मीटिंग हुई जिसमें आल इंडिया रामगढिय़ा फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह रिआड़ ने विशेष तौर पर शिरकत की। फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का करनाल की रामगढिय़ा एसोसिएशन की तरफ से स्वागत किया गया तथा उन्हें सिरोपा भेंट कर  सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने एडवोकेट अंग्रेज सिंह पन्नु को करनाल जिले का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि जो कार्य व रणनीति अंग्रेज सिंह पन्नु की सिख समाज के उत्थान के प्रति है वह बहुत ही सराहनीय है। जहां पर पन्नु को सिख इतिहास व गुरबानी का ज्ञान है वहीं पर सिख राजनीति तथा सिख धर्म के मुद्दों पर विदेशों की संगत भी इनकी सराहना करती है। इस मौके पर अंगे्रज सिंह पन्नु को सिरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली से जगतार सिंह विरदी और मलकीत सिंह सौंत, जसविन्द्र सिंह रैयात का भी विशेष सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम से जो सम्भव मदद हो सकेगी हम करनाल की रामगढिय़ा बिरादरी के लिए करेंगे।

इस मौके पर एडवोकेट अंग्रेज सिंह ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सिक्ख समाज के प्रति सौंपी गई है उसे वह बड़ी जिम्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रामगढिय़ा फैडरेशन व रामगढिय़ा एसोसिएशन दोनों के सहयोग से बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे और बिरादरी के सरपरस्त सुच्चा सिंह से विचार-विमर्श व रहनुमाई में दोनो संस्थाएं कार्य करेंगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अमरीक  सिंह, कैशियर लखविन्द्र सिंह, उप-प्रधान महिन्द्र सिंह शिंगारी, गुरमीत सिंह मटटू, व कार्यकारिणी के सदस्य गुरनाम सिंह, पलविन्द्र सिंह सग्गु, सनमीत सिंह, रमन शिंगारी विशेष रूप से उपस्थित थे।