आज समाज डिजिटल, मुंबई:
बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते देखा जाता है। फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने खास दोस्तों के लिए डिनर नाइट का आयोजन किया था। करीना कपूर ने अपने करीबी दोस्तों को फोन किया। इस पार्टी में बहन करीना कपूर खान, बीएफएफ मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा को किया इनवाइट
करिश्मा कपूर के घर उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा पहुंचीं। जहां एक बार फिर उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिला। मलाइका को सिल्वर-ग्रे को-ऑर्ड सेट में मैचिंग स्टिलेटोस (stilettos) के साथ देखा गया

करीना कपूर को किया इनवाइट
करीना कपूर खान भी बहन करिश्मा के घर पहुंचीं। पार्टी में उनका सिंपल अंदाज देखने को मिला। करीना ने इस दौरान शॉर्ट काफ्तान ड्रेस पहनी।

करण जौहर को किया इनवाइट
करिश्मा कपूर की इस पार्टी में करण जौहर को भी इनवाइट किया गया था। हमेशा की तरह उनका लुक चर्चा का विषय रहा। करण ट्रेंडी ब्लैक एंड येलो ट्रैकसूट में थे।

पार्टी में एक्टर संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर भी शामिल हुए थे।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर कर जश्न की तस्वीरों को साझा किया।

ये भी पढ़ें : इरफान खान की फिल्म ‘अपनों से बेवफाई’ जल्द ही होगी रिलीज
ये भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता का मंदिर जाते समय हुआ एक्सीडेंट, आईं गहरी चोटें
ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री
ये भी पढ़ें : शादी के बाद पूल पूल में चिल करती दिखाई दी आलिया भट्ट