कनिष्का चौधरी ने कुरुक्षेत्र हरियाणा का परचम सात समुंदर फहराया

0
324
Kanishka Chaudhary hoisted the seven seas of Kurukshetra Haryana

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:

कुरुक्षेत्र की पटियाला बैंक कलॉनी निवासी कनिष्का चौधरी को डॉ. जेम्स मैके गवर्नर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया एवं ऑस्ट्रेलियन ऑफ द ईयर’ द्वारा सर्वोच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया। कुरुक्षेत्र से यह अत्यन्त महत्वपूर्ण व गौरवपूर्ण सम्मान पाने वाली कनिष्का पहली छात्रा है। इस मौके पर सभी कनिष्का के अध्यापक, परिजन, मित्र पड़ोसी सभी बहुत प्रसन्न हैं।

कनिष्का शुरू से ही मेहनती रही

कनिष्का के पिताजी मान संजीव कुमार चौधरी और माता गीता रानी चौधरी दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं और अपनी दोंनो बेटियों की शिक्षा के लिए महत्वाकांक्षी और मेहनत से लगे रहे हैं। कनिष्का शुरू से ही मेहनती और मेधावी रही है। 10वीं साहरा और 12वीं गीता निकेतन विद्यालय से चिकित्सा विज्ञान से उच्च अंको से उत्तीर्ण की खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में ऊँचे प्रदर्शन करती रही है। उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम समृद्धि चौधरी है। समृद्धि अपनी बहन की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बेहद उत्साहित हैं और वह भी भविष्य में कुछ बड़ा उपलब्ध करना चाहती हैं।

कनिष्का को यह सम्मान एडलिड ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय में 7/7जी० पी०ए० प्राप्त करने पर प्रदान मिला है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए पिछले 12 वर्षों से दिया जाता रहा है। यह सम्मान अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित है कनिष्का की यह उपलब्धि भारत मे विश्व पटल पर दर्ज कराने को एक नन्ही कहानी है। अन्य छात्र भी इससे प्रेरित होकर सशक्त बनेगें।

ये भी पढ़ें : रोहतक में लोन के नाम पर ठगे 1.83 लाख:फाइनेंस कंपनी कर्मी बनकर चूना लगाया

Connect With Us: Twitter Facebook