Himachal Political News : कंगना साबित करें, हिमाचल का पैसा सोनिया गांधी को जाता है : कांग्रेस

0
11
Himachal Political News : कंगना साबित करें, हिमाचल का पैसा सोनिया गांधी को जाता है : कांग्रेस
Himachal Political News : कंगना साबित करें, हिमाचल का पैसा सोनिया गांधी को जाता है : कांग्रेस

Himachal Political News (आज समाज), शिमला। गत दिवस मनाली में सोनिया गांधी पर दिए अपने बयान को लेकर सांसद कंगना रनौत फंसती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपना बयान सही साबित करने की चुनौती दी है। यदि कंगना ऐसा नहीं कर पाती तो उसे मानहानि केस के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को यह साबित करने को कहा है कि प्रदेश से सोनिया गांधी को पैसा जाता है।

उन्होंने कहा कि अपने इस बयान को साबित न कर पाने की स्थिति में कंगना को मानहानि का केस का सामना करना पड़ेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना का बयान दर्शाता है कि उनका मानसिक दिवालियापन हो चुका है। सनद रहे कि सांसद कंगना रनौत ने बीते रोज कहा था कि प्रदेश को केंद्र से मिलने वाली मदद सोनिया गांधी को दी जा रही है।

कंगना को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए : कौल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सांसद कंगना रनौत पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की बातें अनपढ़ जैसी होती हैं कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस की बैठक में भाग लेने पहुंचे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले और चुनाव के बाद जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए, लेकिन वे तो लापता हैं। सिर्फ एक बार अपने इलाके की जनता से मिलीं और उसके बाद उनका कोई पता नहीं है।

बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रही कंगना : प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत तथ्यों के बगैर बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दशार्ता है। उन्होंने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

ये भी पढ़ें : Himachal News : शिक्षा का स्तर में सुधार के प्रयास जारी : रोहित ठाकुर

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : हिमाचल में 29 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम