Haryana Assembly Elections, आज समाज, कालका: हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कालका विधानसभा क्षेत्र में चुनावी घमासान निर्णायक मोड़ लेता जा रहा है। कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। इलाके की जनता का कहना है कि भाजपा की सरकार बनने पर शक्तिरानी शर्मा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेंगी।
क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही लोकप्रियता
शक्ति रानी शर्मा के चुनावी अभियान में उमड़ती भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। साथ ही हरियाणा के वरिष्ठ नेता पंडित विनोद शर्मा, उनके राज्यसभा सांसद पुत्र कार्तिकेय शर्मा और उनकी पुत्रवधू एश्वर्या पंडित भी लगातर चुनाव प्रचार में जुटे हैं और इससे शक्ति रानी शर्मा के चुनाव अभियान को और भी धार मिल रही है। पंडित विनोद शर्मा, कार्तिकेय शर्मा और एश्वर्या पंडित ने ने शक्ति रानी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास का ऐसा रोडमैप जनता के सामने रखा है, जिसने यहां मतदाताओं के दिलों में नई उम्मीदें जगा दी हैं।
शक्ति रानी शर्मा: एक मजबूत नेतृत्व की छवि
शक्ति रानी शर्मा का अपनी जनसभाओं में साफ तौर से कहना है कि वे कालका को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं। वे खुलकर कह रही हैं कि वर्षों से कालका उपेक्षित रहा है और अब समय आ गया है कि इसे नई दिशा में ले जाया जाए। उनका चुनावी एजेंडा साफ और स्पष्ट है कि यहां सड़कों की मरम्मत और निर्माण, पेयजल संकट का समाधान व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की जरूरत है।
कार्य करने का संकल्प व विजन अलग
शक्ति रानी शर्मा ने जोर देकर कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। बीजेपी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा की बातें जनता के दिलों को छू रही हैं, क्योंकि यहां के लोग बरसों से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। शक्ति रानी शर्मा का नेतृत्व कालका के लिए एक नई शुरुआत कर सकता है। उनका स्पष्ट विजन और कार्य करने का संकल्प उन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग खड़ा करता है।
कालका को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा विकास
शक्ति रानी शर्मा ने वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर कालका में एक ऐसा बदलाव आएगा, जो क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उनका मानना है कि हर गांव व कस्बे में विकास की रोशनी पहुंचनी चाहिए और भाजपा की सरकार इस बदलाव को संभव बनाएगी।
पंडित विनोद शर्मा का तजुर्बा भी आ रहा काम

पंडित विनोद शर्मा, उनके बेटे कार्तिकेय शर्मा व पुत्रवधू एश्वर्या पंडित की शक्ति रानी शर्मा के चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी ने इसे और अधिक प्रभावशाली बना दिया है। पंडित विनोद शर्मा, हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य में एक धुरंधर नेता माने जाते हैं। उनकी मजबूत उपस्थिति और जनता के साथ उनकी पुरानी समझ ने भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।
नई उम्मीद जगाने में सफल हो रहा कार्तिकेय का अभियान

कार्तिकेय शर्मा, पिता के राजनीतिक अनुभव को युवा ऊर्जा के साथ जोड़ते हुए कालका के लोगों से लगातार सीधे जुड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया है। कार्तिकेय का मानना है कि क्षेत्र के युवा अगर सशक्त और शिक्षित होंगे तो पूरे समाज का उत्थान संभव है। इस दृष्टिकोण से उनका चुनावी अभियान युवाओं के बीच एक नई उम्मीद जगाने में सफल रहा है।
महिलाओं का सशक्तिकरण एश्वर्या पंडित का मुख्य एजेंडा

एश्वर्या पंडित, जो समाज सेवा से जुड़ी हैं, ने महिलाओं के सशक्तिकरण को अपने एजेंडे का प्रमुख हिस्सा बनाया है। वे हर सभा में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की बात कर रही हैं। उन्होंने वादा किया है कि भाजपा की सरकार महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं लागू करेगी, जिनसे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनने का मौका मिलेगा।
जनता बोली अब बदलाव का समय, कालका में खुलेंगे विकास के द्वार
कालका की जनता ने अब तक विकास की दौड़ में खुद को पिछड़ा पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का न होना लोगों के लिए एक बड़ी समस्या रही है। सड़कों का अभाव, पेयजल की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा ने जनता को निराश किया है। ऐसे में, शक्ति रानी शर्मा का चुनावी एजेंडा इन मुद्दों का ठोस समाधान पेश करता है, जिससे जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और उम्मीद का माहौल बन रहा है।
सुविधाओं का विस्तार जनता की मूलभूत जरूरतें
पंडित विनोद शर्मा और उनके परिवार की उपस्थिति ने जनता के दिलों में भरोसे की भावना को और भी मजबूत किया है। जनता मानती है कि भाजपा की सरकार बनने पर कालका के दिन बहुरेंगे, और वे उन विकास परियोजनाओं का लाभ उठा पाएंगे, जिनका सपना वे बरसों से देख रहे हैं। सड़कों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जनता की मूलभूत जरूरतें हैं, और शक्ति रानी शर्मा के वादों ने इन्हें पूरा करने की एक मजबूत नींव रखी है।
विकास की नई राह पर कालका
शक्ति रानी शर्मा का चुनावी अभियान कालका के लिए एक नई आशा लेकर आया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, पंडित विनोद शर्मा की राजनीतिक समझ और कार्तिकेय शर्मा तथा एश्वर्या पंडित के सहयोग ने भाजपा की स्थिति को बेहद मजबूत कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
जनसभाओं में उमड़ती भीड़ और लोगों का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि कालका की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। यह चुनाव कालका के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जहां सही नेतृत्व क्षेत्र को विकास की दिशा में ले जाने में सक्षम होगा। जनता के दिलों में अब एक नई उम्मीद जगी है, एक ऐसा कालका, जो सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के मामले में किसी से पीछे न रहे।
यह भी पढ़ें : Kalka News: बीजेपी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के धुआंधार प्रचार से विरोधी दलों के खेमों में मची खलबली